दलित समाज और संविधान पर आपत्तिजनक पोस्ट:युवक के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
संभल जिले में एक युवक द्वारा दलित समाज और संविधान पर आपत्तिजनक टिप्पणी वाली रील बनाने का मामला सामने आया है। थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव अल्हैदादपुर चंपू में रहने वाले अमन ठाकुर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया।
वीडियो वायरल होने के बाद 30 से अधिक ग्रामीण थाना बनियाठेर पहुंचे। उन्होंने युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि वीडियो में जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा लिखे संविधान पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है।
पुलिस ने दर्ज किया केस ग्रामीण लखपत सिंह की शिकायत पर पुलिस ने अमन ठाकुर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी पर BNS की धारा 196(2) व 299 के साथ SC/ST एक्ट की धारा 3(1)(T) और 3(1)(U) के तहत केस दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी मेघपाल सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जाएगी।
सौजन्य :दैनिक भास्कर
नोट: यह समाचार मूल रूप से https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradeshप्रकाशित किया गयाहै और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।









