अभिजीत दीपके ने किया जंतर मंतर 2.0 का ऐलान, 10 अक्तूबरको होगा CJP का मार्च, दिल्ली पुलिस को चेतावनी
अभिजीत दीपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त की मांग करते हुए जंतर मंतर 2.0 का ऐलान कर दिया है। उन्होंनेन्हों ने कहा कि अगर ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं। तो कॉकरोच जनता पार्टी 10 अक्तूबर को दिल्ली में मार्च करके जंतर मंतर पर प्रदर्शन करेगी।
कॉकरोच जनता पार्टी के संयोजक अभिजीत दीपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर मंतर 2.0 का ऐलान कर दिया है। मुंबई में प्रदर्शन कर रहे दीपके ने ऐलान किया है कि अगर मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा नहीं देते हैं, तो वह अपने तमाम कॉकरोच कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर 10 मार्च को जंतर मंतर पर प्रदर्शन करेंगे। इतना ही नहीं कॉकरोच पार्टी के संयोजक ने कहा है कि अगर दिल्ली पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा कि जहां भी उनका रास्ता रोकने की कोशिश की, तो जिस जगह पर रोका जाएगा। वही उनके लिए जंतर-मंतर होगा।
मुंबई में प्रोटेस्ट के दौरान स्थानीय लोगों का विरोध झेलने वाले अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपने अगले कदम का ऐलान किया। उन्होंनेन्हों नेलिखा, “अगर ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया, तो 10 अक्तूबर को पूरे देश से कॉकरोच दिल्ली आकर जंतर मंतर तक मार्च करेंगे।” गौरतलब है कि कॉकरोच जनता पार्टी ने पहले मुंबई शिवाजी पार्क में इसी तरह के प्रदर्शन का ऐलान किया था। हालांकि, मुंबई पुलिस ने उन्हें ऐसा करने की इजाजत नहीं दी।
अभिजीत दीपके की दिल्ली पुलिस को चेतावनी
कॉकरोच जनता पार्टी के संयोजक अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस को भी चेतावनी दी है। उन्होंनेन्हों ने कहा कि अगल दिल्ली पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो जहां भी वह इस मार्च को रोकेंगे। उसी जगह को जंतर मंतर बना दिया जाएगा।
दीपके ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि उनका आंदोलन शांतिपूर्ण होगा। उन्होंनेन्हों ने कहा, “हमारा आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से होगा। हम महात्मा गांधी के बताए हुए रास्ते पर चलेंगे। लेकिन अब यह सरकार और दिल्ली पुलिस के ऊपर है कि वह हमारे शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने के अधिकार का सम्मान करते हैं या फिर 20 जुलाई की तरह कठोरता दिखाते हैं।” दीपके ने कहा कि हमारी लड़ाई हमारे लोकतंत्र को बचाने की है।
‘गद्दार’ के नेतृत्व में चल रहा चुनाव आयोग- आशुतोष रांका
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने दिल्ली प्रोटेस्ट के बारे में ज्यादा जानकारी दी। उन्होंने ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा कि इस प्रदर्शन को दिल्ली ले जाने का समय है। उन्होंनेन्हों नेलिखा, “हमारे देश के लिए यह एक अहम समय है। एक गद्दार के नेतृत्व में चल रहा समझौता-शुदा चुनाव आयोग हमारे लोकतंत्र के लिए खतरा बना हुआ है। यह हमारे लोकतंत्र की आत्मा को खत्म करने की राह पर है।
उन्होंनेन्हों ने आगामी दिल्ली प्रोटेस्ट के रूपरेखा देते हुए कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी की कमेटी ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जारी अभियान को दिल्ली ले जाने का ऐलान किया है। उन्होंनेन्हों ने कहा, “आज शाम हुई बैठक में कॉकरोच जनता पार्टी की नेशनल वर्किंग कमेटी ने सर्वसम्मति से यह तय किया है कि विरोध प्रदर्शन को सीधे जंतर-मंतर ले जाया जाए। उन लाखों भारतीयों के लिए न्याय की मांग की जाए, जिन्हें ज्ञानेश कमार ने वोट देने के अधिकार से वंचित कर दिया है।” रांका ने जोर देकर कहा कि अब समय आ गया है कि भारत के लोग 10 अक्टूबर को दिल्ली में शांतिपूर्ण ढंग से इकट्ठा हों और अप हों ने लोकतंत्र को वापस हासिल करें।
सौजन्य :जस्टिस न्यूज़
माध्यम :समाचार पत्र









