फतेहपुर की दिव्यांग महिला बच्चों को पढ़ाकर बन रही आत्मनिर्भर:35 साल की अविवाहित बेटी ने रोशन किया गांव का नाम, माता-पिता भी खुश
फतेहपुर के हदगांव ब्लॉक के टैऊंजा गांव में एक 35 साल की अविवाहित दिव्यांग महिला बच्चों को पढ़ाकर आत्मनिर्भर बन रही है। लगभग 3 फीट लंबी यह महिला अपने माता-पिता के साथ रहती है और गांव का नाम रोशन कर रही है।
महिला की लगन और मेहनत को देखकर गांव के लोग भी उसकी तारीफ करते हैं। उसके माता-पिता बताते हैं कि उनकी बेटी पढ़ाई में बहुत अच्छी थी, लेकिन घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण उसने कोचिंग पढ़ाने का काम शुरू किया।
उसकी इस सोच और काम के प्रति निष्ठा को देखते हुए, तेजस्विनी अभियान के तहत उसका फॉर्म भरा गया है। इस खबर को सतीश कुमार सैनी ने रिपोर्ट किया है।
सौजन्य :जस्टिस न्यूज़
माध्यम :समाचार पत्र








