बराबरी में बैठकर चाय पीने पर दलित को पीटा
मंझनपुर, संवाददाता। करारी थाना क्षेत्र के पट्टी अब्दुल रऊफ गांव निवासी चौबेलाल पुत्र स्व. रमऊ पासी ने बताया कि मंगलवार की शाम वह सब्जी खरीदने तुर्तीपुर बाजार गया था।
सब्जी लेने के बाद वहीं एक दुकान पर बैठकर चाय पीने लगा। तभी बड़ा पचंभा का मुर्तजा आया और यह कहते हुए गाली-गलौज करने लगा कि बराबरी से बैठकर चाय क्यों पी रहे हो। गाली देने से मना करने पर आरोपी ने अपने बेटे के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर जान बचाई। इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर घायल का मेडिकल करा दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सौजन्य :लाइव हिंदुस्तान
नोट: यह समाचार मूल रूप से https://www.livehindustan.com/uttar प्रकाशित किया गयाहै और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।








