हरियाणा में दलित युवक की मौत का मामला:मानव एकता संस्था का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, एससी-एसटी एक्ट लगाने की मांग
हिसार में 16 वर्षीय दलित युवक गणेश की मौत के विरोध में मानव एकता संस्था ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। संस्था ने हरियाणा पुलिस पर युवक की हत्या का आरोप लगाया है।
किशोर वाल्मीकि के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि घटना को 8 दिन बीत जाने के बाद भी दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। दर्ज मुकदमे में एससी-एसटी एक्ट और हत्या की धारा नहीं लगाई गई है।
प्रदर्शनकारियों ने दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की। उनका कहना है कि जब कानून के रखवाले ही जातीय आधार पर भेदभाव करेंगे तो प्रदेश की स्थिति क्या होगी।
हरियाणा में हाल ही में दलित समुदाय से जुड़े कई मामले सामने आए हैं। इनमें दलित छात्रा दीक्षा की आत्महत्या का मामला भी शामिल है, जिसमें कॉलेज प्रबंधन और पुलिस की लापरवाही का आरोप लगा था। प्रदर्शन में सतपाल सिंह, सुरेंद्र ढींगिया, दीपक ढिल्लोर, शालिनी मसीह और पदमा जॉनसन समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सौजन्य :दैनिक भास्कर
नोट: यह समाचार मूल रूप से https://www.bhaskar.com/local/uttar-praप्रकाशित किया गयाहै और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।









