अयोध्या -घर में घुसकर दलित किशो री से दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार
पूराकलंदर थाना क्षेत्र में एक दलित किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने रात के समय किशोरी के घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश की। किशोरी के भाई की चीख-पुकार पर आरोपी भाग गया, लेकिन उसका मोबाइल छूट गया जिससे पहचान हुई। पुलिस नेशिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
भदरसा संवाददाता। पूराकलंदर थाना क्षेत्र में एक दलित किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश मेंआया है। प्रकरण में पुलिस ने पीड़िता के परिवार की शिकायत पर नामजद रिपोर्ट पीड़िता के चाचा के तहरीर पर अफरोज के विरुद्ध दुष्कर्म,पॉक्सो एक्ट व अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत आरोपी गैर समुदाय के युवक को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि पीड़िता के मां की मौत हो चुकी हैऔर उसके पिता प्रदेश में कमानेगए हुए हैं। घर पर वह और उसकी बहने तथा भाई ही रहतेहैं। आरोप है कि रात लगभग दो बजे युवक अफरोज उसके घर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया। किशोरी ने दरवाजा खोला तो वह घरमें घुसकर उसके साथ अश्लीली हरकत करने लगा और दुष्कर्म की कोशिश की।चीखने-चिल्लाने पर उसका भाई जगा तो वह भाग निकला। मगर उसका मोबाइल मौके पर छूट गया, जिससेउसकी पहचान हो गई। इसके बाद पीड़िता के चाचा ने रिपोर्ट दर्जकरनेके लिए शिकायत पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने बताया किि पीड़िता के
चाचा के तहरीर पर अफरोज के विरुद्ध दुष्कर्म,पॉक्सो एक्ट व अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत पीड़िता केको चालान किया है। अदालत नेउसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत मेंजेल भेजवाया है। मामलेकी विवेचना की जा रही है।
सौजन्य : लाइव हिंदुस्तान
नोट: यह समाचार मूल रूप सेhttps://www.livehindustan.com/uttar- पर प्रकाशित किया गया है और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।









