सड़क निर्माण करा रहे दलित सभासद को पीटा, मुकदमा
मंझनपुर में दारानगर-कड़ा धाम के वार्ड 12 के दलित सभासद संजय कुमार पासी की सड़क निर्माण के दौरान बेरहमी से पिटाई की गई। विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए हमलावर ने हमला किया। अदालत के आदेश पर पुलिस ने एससी-एसटी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
मंझनपुर, । नगर पंचायत दारानगर-कड़ा धाम के जहानपुर में आरसीसी सड़क का निर्माण करा रहे दलित सभासद की बेरहमी से पिटाई की गई। मामले में अदालत के आदेश पर एससी-एसटी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दारानगर-कड़ा धाम के भानीपुर निवासी संजय कुमार पासी ने बताया कि वह वार्ड संख्या 12 के सभासद हैं। इसी के साथ ठेकेदारी भी करते हैं। पीड़ित की मानें तो सात अक्तूबर 2025 को जहानपुर में सड़क का निर्माण करा रहे थे। तभी वहीं का रहने वाला मुन्ना पाल आया और मजदूरों को गाली-गलौज करते हुए अपनी बाइक आगे-पीछे करके सड़क बिगाड़ने लगा।
विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए बेरहमी से पिटाई की। पीड़ित ने घटना की तहरीर सभी पुलिस को दी थी। कार्रवाई नहीं होने पर कोर्ट में अर्जी दाखिल की। कड़ा धाम थाना प्रभारी त्रिलोकीनाथ पांडेय का कहना है कि अदालत के आदेश पर मुकदमा कायम कराकर जांच कराई जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सौजन्य : लाइव हिंदुस्तान
नोट: यह समाचार मूल रूप सेhttps://www.livehindustan.com/uttar- पर प्रकाशित किया गया है और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।









