उन्नाव रेप केस: दिल्ली HC के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी CBI, सेंगर की सजा हुई थी निलंबित
दिल्ली हाईकोर्ट नेमंगलवार को उन्नाव दुष्कर्म मामले में पूर्वभाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद की सजा को निलंबित कर दिया था। वहीं हाईकोर्ट नेअंतिम फैसला आनेतक सेंगर को जमानत पर रिहा करनेका आदेश भी दिया।
CBI नेउन्नाव रेप केस मेंपूर्वभाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की जमानत के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसलेके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट मेंअर्जी दायर करनेका फैसला किया है। अधिकारियों के मुताबिक CBI कुलदीप सेंगर की उम्रकैद की सजा पर रोक को जल्द ही सुप्रीम कोर्ट मेंचुनौती देगी। इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को 2017 के उन्नाव बलात्कार मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे सेंगर की उम्रकैद की सजा निलंबित कर दी थी। सेंगर ने दिसंबर 2019 के निचली अदालत के फैसलेको चुनौती दी थी।
CBI के प्रवक्ता ने एक बयान मेंकहा कि हाईकोर्ट के आदेशों के खिलाफ जल्द से जल्द सुप्रीम कोर्ट में SLP दायर करनेका फैसला किया गया है। बयान मेंकहा गया है, “CBI नेइस मामले में समय पर जवाब और लिखित दलीलें दायर कीं। पीड़ित परिवार ने भी सुरक्षा और धमकियों का हवाला देतेहुए याचिका का विरोध किया है। CBI तुरंत इस आदेश को चुनौती देगी।”
फैसला काल के समान- पीड़िता
इससे पहले दुष्कर्म पीड़िता ने फैसलेका कड़ा विरोध जताते हुए कहा था कि ये फैसला उनके परिवार के लिए काल के समान है। फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए पीड़िता ने ‘पीटीआई-भाषा’ सेकहा कि उसके परिवार के सदस्यों, वकीलों और गवाहों की सुरक्षा पहले ही हटा ली गई थी और अब सेंगर की सजा निलंबित किए जानेके फैसलेनेउनके डर को और बढ़ा दिया है। पीड़िता नेकहा, “ऐसे मामलों मेंअगर आरोपी को जमानत मिल जाती हैतो देश की बेटियां कैसे सुरक्षित रहेंगी? हमारेलिए यह फैसला काल (मौत) से कम नहीं है।” पीड़िता नेभी कहा था कि वह दिल्ली उच्च न्यायालय के इस फैसलेको SC मेंचुनौती देंगी।
राहुल-सोनिया से मुलाकात
वहीं बुधवार को पीड़िता ने कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सेमुलाकात की थी। पीड़िता नेबताया कि दोनों नेताओं ने उन्हें न्याय दिलवाने का भरोसा दिलाया है। पीड़िता अपनी मां के साथ सोनिया गांधी के आवास ‘10 जनपथ’ पहुंची थीं। मुलाकात के बाद पीड़िता ने पत्रकारों सेकहा, ‘‘मैंनेप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह से भी मिलनेकी गुहा गु र लगाई, लेकिन मुझसे कोई नहीं मिला। राहुल भैया का फोन आया और उन्होंने मुझे मिलनेके लिए बुलाया।’’
पीड़िता नेआगेकहा, ‘‘मैंनेसोनिया गांधी जी और राहुल भैया से मुलाकात की, उन्होंने मुझे न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है। राहुल भैया ने मुझे कहा कि इस लड़ाई मेंवे मेरेसाथ हैं।’’ कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक सोनिया और राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान पीड़िता ने तीन मुख्य अनुरोध किए, जिनमें सेंगर के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में लड़ने के लिए एक शीर्षवकील की सुविधा की मांग भी शामिल थी। वहीं सूत्रों नेबताया कि पीड़िता के अपने पति ने नौकरी की भी गुहागु र लगाई।
सौजन्य : लाइव हिंदुस्तान
नोट: यह समाचार मूल रूप सेhttps://www.livehindustan.com/uttar- पर प्रकाशित किया गया है और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।









