सीधी में दलित युवती से गैंगरेप:पीड़िता का मुंह दबाकर जंगल में घसीटकर ले गए 5 आरोपी, प्रेमी के सिर में डंडा मारा
सीधी में दलित युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। युवती अपने प्रेमी के साथ जंगल में घूमने और फोटो खिंचाने गई थी। यहां पांच बदमाशों ने युवक पर हमला कर दिया। इसके बाद युवती से बारी-बारी गैंगरेप किया।
पुलिस को जंगल में संघर्ष के निशान मिले हैं।
घटना चुरहट के जंगल की है। मंगलवार को वारदात के बाद पीड़िता रोती-बिलखती जंगल से बाहर गांव में आई। उसने भवन निर्माण का काम कर रहे लोगों से मदद मांगी और आपबीती सुनाई। सरपंच पति दलबीर सिंह को युवती ने बताया कि वह प्रेमी के साथ जंगल बाहर आने के लिए नीचे उतर रही थी। तभी आरोपियों ने उसका मुंह दबा लिया और उसके प्रेमी के सिर पर डंडा मारा। वह जमीन पर गिर पड़ा।
तीन आरोपी पीड़िता को जंगल की ओर खींचकर ले गए, जबकि दो युवक प्रेमी को पकड़े रहे। पीड़िता ने बताया कि वह गिड़गिड़ाती रही। उसने आरोपियों के पैर भी पकड़े, लेकिन वे नहीं माने।
दोनों के मोबाइल छीनकर भागे आरोपी
पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उन्हें धमकाया कि अगर किसी को बताया तो दोनों को जान से मार देंगे। दोनों के मोबाइल भी छीन लिए। किसी तरह खुद को संभालते हुए पीड़िता जंगल से दोपहर करीब 2.30 बाहर आई। इसके बाद दलवीर सिंह गोंड ने पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जंगल में गई। वहां एक टॉवल और कुछ जगहों पर संघर्ष के निशान मिले। वहीं पुलिस पूरी रात गांव-गांव जाकर पूछताछ करती रही और संदिग्धों की तलाश जारी रही।
जिस जगह वारदात हुई, पुलिस वहां जांच करने पहुंची थी।
पुलिस ने पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया
एसडीओपी चुरहट आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि घटना की जानकारी सबसे पहले सेमरिया थाने को मिली थी क्योंकि पीड़िता पहले वहां पहुंची। अस्पताल में प्राथमिक इलाज कराने के बाद मामला मंगलवार देर रात चुरहट थाने में दर्ज किया गया। फिलहाल संदिग्धों की तलाश की जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
सौजन्य :दैनिक भास्कर
नोट: यह समाचार मूल रूप सेhttps://www.bhaskar.com/local/haryana/kur प्रकाशित किया गयाहै और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।









