हरदोई में दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या:पानी निकासी को लेकर भिड़े दो पक्ष, 3 आरोपियों की तलाश में लगी पुलिस
हरदोई में एक दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। दोनों पक्षों में पानी निकासी को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद मारपीट शुरू हो गई। पुलिस 3 फरार आरोपियों की तलाश में लगी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
पूरा मामला लोनार थाना क्षेत्र के ओहादपुर गांव का है। घटना गांव के पूर्व रोड पर हुई। विवाद के दौरान एक पक्ष के युवक राम सच्चे (पुत्र रामनिवास) को डंडों से बुरी तरह पीटा गया। गंभीर रूप से घायल राम सच्चे को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
सीओ मौके पर पहुंचे घटना की सूचना मिलते ही सीओ हरपालपुर सत्येंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस अग्रिम वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस ने शुरू की जांच परिजनों का आरोप है कि राम सच्चे दलित समाज से थे। उनकी हत्या ब्राह्मण समाज के तीन युवकों- विकास, विवेक और अनूप ने डंडों से पीट-पीटकर की है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। इसे देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। प्रशासन का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सौजन्य :दैनिक भास्कर
नोट: यह समाचार मूल रूप सेhttps://www.bhaskar.com/local/haryana/kur प्रकाशित किया गयाहै और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।









