गणेश बाल्मीकि हिसार हरियाणा की मौत के मामले पर कानपूर के राष्टवादी स्वच्छकार ने ज्ञापन दिया
राष्टवादी स्वच्छकार परिषद् ने कानपुर ने जिलाध्कारी कानपुर नगर के माध्यम से महामहिम राष्टीयपति महोदय को 9 सूत्रीय ज्ञापन भेज कर मांग की है कि हरियाणा के हिसार में दिनाक 07 जुलाई को थाना मिल्गेट्स के अंतर्गत बाल्मीकि बस्ती में विक्रम बाल्मीकि के पुत्र गणेश बाल्मीकि के जन्मदिन के कार्यक्रम में बज रहे साउंड को लेकर स्थनीय पुलिस ने न सिर्फ विरोध किया बल्कि जातिवादी मानसिकता के तहत बाल्मीकि समाज के लोगो को जातिसूचक गालिया दी तथा बर्बरता के साथ मारपीट की पुलिस कर्मियों ने घर घुसकर महिलाओ तथा बच्चो को बुरी तरह मारा|
पुलिस के मार से घबराकर अपने दोस्तों के साथ छत में जाकर छिप गया परन्तु पुलिस वाले वहाँ भी पहुच गए उन्हें लाठी डंडो तथा बन्दुक की बट से मारा और नीचे फेक दिया जिससे गणेश की मौत हो गयी |
पीड़ित परिवार अपने परिजनों तथा समाज के लोगो के साथ आज तक धरने पर बैठा हुआ हुआ परन्तु उसकी कही सुनवाई नहीं हो रही है |उसकी रिपोर्ट आजतक नहीं लिखी गयी है |उन्हें कही से न्याय मिलने की उम्मीद नज़र नहीं आ रही है |संगठन को महामहीम से अनुरोध किया है उक्त विभ्स्य घटना की उच्च स्तरीय जाँच कराकर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करके बाल्मीकि परिवार को न्याय दिलाने की क्रपा करे |
ज्ञापन देने वालो में प्रमुख रूप से देव कबीर ,देशराज बाल्मीकि ,डब्लू बाल्मीकि ,एडवोकेट कमल कुमार ,कुवरजीत ,चमन बिरहा ,संजय टेकला ,चमन खन्ना , ब्रजमोहन दास ,बाल्मीकि ,एडवोकेट अजय बक्शी ,एडवोकेट नवीन चंद गौतम ,मनप्यारे बाल्मीकि,प्रियाशु चौधरी ,अनिल भारती ,सोनू मास्टर ,हरी सोनकर ,सतीश कुमार , सतीश समुद्रे ,मुकेश बाल्मीकि तथा सत्यव्रत आंबेडकर आदि शामिल हुए |
सौजन्य :जस्टिस न्यूज़
नोट: यह समाचार मूल रूप से- प्रकाशित किया गयाहै और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।









