जलेसर में दलित युवक से जातिसूचक शब्दों का प्रयोग:होटल मालिक और स्टाफ ने की मारपीट, 2500 रुपए छीने, शिकायत दर्ज
जलेसर थाना क्षेत्र में एक होटल पर दलित युवक के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर मारपीट का मामला सामने आया है। पुन्हैरा निवासी अविनाश शाम 5:30 बजे रामगढ़ी और रेलवे फाटक के बीच स्थित एक होटल पर खाना खाने गया था।
होटल मालिक कुलदीप यादव ने अविनाश को देखते ही जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। अविनाश ने इस पर आपत्ति जताई। इसके बाद कुलदीप और उसके स्टाफ ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने अविनाश की जेब से 2500 रुपए भी छीन लिए। ये पैसे अविनाश ने उसी दिन अपनी सैलरी के रूप में प्राप्त किए थे।
राहगीरों ने घटना की सूचना पीड़ित के पिता अशोक कुमार को दी। वह तुरंत मौके पर पहुंचे और अपने बेटे को बचाया। पीड़ित के पिता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी कुलदीप ने उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सौजन्य :दैनिक भास्कर
नोट: यह समाचार मूल रूप सेhttps://www.bhaskar.com/local/uttar-prade- प्रकाशित किया गयाहै और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।









