बाराबंकी में दलित महिला से दुष्कर्म का प्रयास, नाकाम होने पर मुंह पर किया पेशाब –
महिला को घर में अकेला पाकर युवक ने की हैवानियत की कोशिश, पुलिस कर रही तलाश
बाराबंकी: रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र के एक गांव में लित महिला के साथ दबंग युवक ने रेप का प्रयास किया. आरोप है कि नाकाम होने पर युवक ने उसकी दो माह की बच्ची को जान से मारने की धमकी दी और मुंह पर पेशाब कर दिया. पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया हैऑपीड़िता ने पुलिस को बताया है कि वह अपनी दो माह की बेटी और सास-ससुर के साथ रहती है. पति सूरत में नौकरी करता है. 10 जून की शाम उसकी सास रिश्तेदारी में गई थीं और ससुर किसी काम से बाहर थे. आरोप है कि इसी दौरान अभिनव वर्मा घर में घुस आया और उसे अकेला पाकर छेड़छाड़ शुरू कर दी. पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी ने उसके मुंह मे कपड़ा ठूंस दिया और दुष्कर्म का प्रयास किया. पीड़िता ने जब आरोपी को धक्का देकर बाहर भागने की कोशिश की तो उसने दो माह की बच्ची को उठाकर पटकने की धमकी दीऑ
पीड़िता का आरोप है कि दुष्कर्म में नाकाम रहने पर आरोपी ने उसके मुंह पर पेशाब कर दिया. आरोपी ने पीड़िता को जाति सूचक गालियां दीं. साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी. पीड़िता के ससुर के वापस आने पर उसने यह पूरा वाकया उन्हें बताया. कोतवाल अंकित त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है. आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. उसकी तलाश की जा रही हैऑ
सौजन्य :इटीवी भारत
नोट: यह समाचार मूल रूप से https://www.etvbharat.com/hi प्रकाशित किया गयाहै और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।









