महराजगंज में दलित युवक से मारपीट:आरोपियों ने दीं जातिसूचक गालियां, 50 हजार की नकदी-जेवर लूटे
महराजगंज के चौपरिया गांव के शनिवार को सुरेश कुमार कन्नौजिया ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने आईजीआरएस के माध्यम से शिकायती पत्र दिया।
पीड़ित ने बताया कि वह अनुसूचित जाति से हैं। 12 जून की रात 8:30 बजे वह जिला अस्पताल के पास घूम रहे थे। इसी दौरान पनेवा गांव का सुजीत गौंड़ अपने तीन साथियों के साथ वहां पहुंचा। आरोपियों ने जातिसूचक गालियां दीं। विरोध करने पर चारों ने मारपीट शुरू कर दी।
पीड़ित की जेब से 10 हजार रुपए और 40 हजार रुपए की दो सोने की अंगूठियां छीन लीं। मारपीट के दौरान सुजीत के एक साथी ने राड से हमला किया। पीड़ित के बचाव करने के दौरान राड सुजीत को लग गई और वह घायल हो गया।
पीड़ित का कहना है कि उसने राड से हमला नहीं किया। फिर भी उस पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया गया। पीड़ित ने एसपी से मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उस पर दर्ज बेबुनियाद मुकदमे को हटाने की गुहार लगाई है।
सौजन्य :दैनिक भास्कर
नोट: यह समाचार मूल रूप सेhttps://www.bhaskar.com/local/uttar-p प्रकाशित किया गयाहै और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।









