Amethi News: अमेठी दलित युवक की गला रेत कर निर्मम हत्या,हत्यारों ने रस्सी से हाथ पैर बांध कर मुंह में ठूंसा कपड़ा
Amethi News: युवक की निर्ममता से हुई हत्या के चलते गांव में आक्रोश फैल गया है।लोग तरह तरह की बाते कर रहे है।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
अमेठी में एक सनसनी खेज वारदात सामने आई है।जहां मंगलवार की रात एक 22 वर्षीय दलित युवक की अज्ञात बदमाशों ने धार दार हथियार से गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी।सुबह युवक का रक्त रंजित शव घर से कुछ दूर पड़ा मिला।हत्यारों ने युवक के हाथ पांव रस्सी से बांध कर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर
पहुंच कर जांच में जुट गई है।
जिले के संग्राम पुर थाना क्षेत्र के पूरे रामा चौहान का पूरवा मजरे पून्नपुर निवासी विनोद कुमार ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र बताया है कि उसका भतीजा सागर रात दस बजे परिवार वालों के साथ छत पर लेटा था। रात्रि में जब वह दिखाई नहीं पड़ा तो घर वाले इधर उधर पता लगाने के बाद उसके मोबाइल पर फोन मिलाया तो मोबाइल ऑफ मिला।
तलाशी के दौरान घर से कुछ दूर पर युवक का रक्त रंजित शव मिला।जब आस पास के लोग वहां पहुंचे तो युवक का हाथ पैर रस्सी से बंधा हुआ था।उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था।हत्यारों ने युवक को बहुत ही बेरहमी से हत्या किया था। मृतक की बहन ने रोते बिलखते हुए बताया कि किसी से हमारा कोई विवाद नहीं था।यह घटना हम लोगों के साथ पहली बार हुई है।
यह कहते उसकी बहन रोने चिल्लाने लगी।
युवक की निर्ममता से हुई हत्या के चलते गांव में आक्रोश फैल गया है।लोग तरह तरह की बाते कर रहे है।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।सीओ अमेठी मनोज मिश्रा और एस पी अमेठी अपर्णा रजत कौशिक ने घटना स्थल का जायजा लिया।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।सीओ अमेठी मनोज मिश्र ने बताया कि घटना स्थल पर हर पहलुओं पर जांच हो
रही है।शव का पीएम करवा कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।
सौजन्य :न्यूज़ ट्रैक
नोट: यह समाचार मूल रूप सेhttps://newstrack.com/uttar-pra पर प्रकाशित किया गया है और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।









