खागा में दबंगों ने दलित महिला की जमीन हड़पी:ससुर से जबरन कराया बैनामा, धमकियों से डरकर पीड़िता ने छोड़ा गांव
फतेहपुर के खरहरा गांव में एक दलित महिला को दबंगों द्वारा धमकियों के चलते अपना गांव छोड़ना पड़ा है। रज्जो देवी ने थाना प्रभारी को दी शिकायत में बताया कि रणजीत सिंह उर्फ बुद्दी ने उसके ससुर छेदीलाल पासवान को बहला-फुसलाकर साढ़े पांच बिस्वा जमीन का बैनामा रामधनी यादव और उनके पुत्रों के नाम करा लिया।
जब रज्जो देवी ने इसका विरोध किया, तो रणजीत सिंह और रामधनी यादव उसके घर पहुंचे। उन्होंने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गालियां दीं और जान से मारने की धमकियां दीं। इन धमकियों से डरकर रज्जो देवी को अपनी ससुराल छोड़कर मायके जाना पड़ा।
पीड़िता का कहना है कि वह गरीब परिवार से है। उसके पति मजदूरी के लिए परदेस में रहते हैं। वह ससुराल में अकेली रहती थी। आरोपी उसे फोन पर भी लगातार धमकियां दे रहे हैं। उन्होंने कहा है कि अगर वह ससुराल लौटी तो परिणाम बुरा होगा।
थाना प्रभारी दुर्गेश गुप्ता ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी। जांच में यदि आरोप सही पाए गए तो आरोपियों के खिलाफ मुखागा में दबंगों ने दलित महिला की जमीन
हड़पी:ससुर से जबरन कराया बैनामा, धमकियों से डरकर पीड़िता ने छोड़ा गांव
फतेहपुर के खरहरा गांव में एक दलित महिला को दबंगों द्वारा धमकियों के चलते अपना गांव छोड़ना पड़ा है। रज्जो देवी ने थाना प्रभारी को दी शिकायत में बताया कि रणजीत सिंह उर्फ बुद्दी ने उसके ससुर छेदीलाल पासवान को बहला-फुसलाकर साढ़े पांच बिस्वा जमीन का बैनामा रामधनी यादव और उनके पुत्रों के नाम करा लिया।
जब रज्जो देवी ने इसका विरोध किया, तो रणजीत सिंह और रामधनी यादव उसके घर पहुंचे। उन्होंने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गालियां दीं और जान से मारने की धमकियां दीं। इन धमकियों से डरकर रज्जो देवी को अपनी ससुराल छोड़कर मायके जाना पड़ा।
पीड़िता का कहना है कि वह गरीब परिवार से है। उसके पति मजदूरी के लिए परदेस में रहते हैं। वह ससुराल में अकेली रहती थी। आरोपी उसे फोन पर भी लगातार धमकियां दे रहे हैं। उन्होंने कहा है कि अगर वह ससुराल लौटी तो परिणाम बुरा होगा।
थाना प्रभारी दुर्गेश गुप्ता ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी। जांच में यदि आरोप सही पाए गए तो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।कदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सौजन्य :दैनिक भास्कर
नोट: यह समाचार मूल रूप सेhttps://www.bhaskar.com/local/uttar-pr पर प्रकाशित किया गया है और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।