4 पंचायतों में कल लगेगा आम्बेडकर समग्र सेवा शिविर
4 पंचायतों में कल लगेगा आम्बेडकर समग्र सेवा शिविर 4 पंचायतों में कल लगेगा आम्बेडकर समग्र सेवा शिविर.
4 पंचायतों में कल लगेगा आम्बेडकर समग्र सेवा शिविर बिन्द, निज संवाददाता। प्रखंड की चार पंचायतों में शनिवार को डॉ. आम्बेडकर समग्र सेवा विकास शिविर लगाया जाएगा। शिविर में सरकारी लाभ से वंचित दलित व महादलित परिवारों को सरकारी लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। महादलित परिवार के लोगों की व्यक्तिगत समस्याओं का निदान भी किया जाएगा। बीडीओ जफरूद्दीन ने गुरुवार को इसकी जानेकारी दी। कहा सरकार की चिह्नित विभिन्न योजनाओं से वंचित महादलित परिवारों को शत प्रतिशत लाभ दिलाया जाएगा। इसके लिए चार पंचायतों में शिविर लगाकर उनकी समस्याओं से संबंधित जानकारी ली जाएगी। 10 मई को बिन्द के गढ़पर रविदास टोला, जहाना के रामपुर रविदास टोला, उत्तरथु के मसिया बिगहा पासी टोला व कथराही के मांझी रविदास टोला में शिविर लगेगा।
सौजन्य : हिन्दुस्तान
नोट: यह समाचार मूल रूप से https://www.livehindustan.com पर प्रकाशित किया गया है और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।









