ट्रांसजेंडर का फंदे से लटकता मिला शव
Lucknow News – लखनऊ के आलमबाग में ट्रांसजेंडर पलक यादव (20) का शव फंदे से लटका हुआ मिला। उसके हाथ पर कई जगह ब्लेड से कट के निशान थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पलक बिहार के…
लखनऊ, संवाददाता आलमबाग में बुधवार को ट्रांसजेंडर पलक यादव (20) का शव घर में फंदे से लटकता मिला। उसका हाथ कई जगह ब्लेड से कटा था। साथ में रह रही सहेली की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मूलरूप से बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी पलक यादव (20) आलमबाग के भिलावा में आलिया के साथ रह रही थी। गुरुवार को पलक का शव रोशनदान के सहारे दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला। उसके बाएं हाथ पर कई जगह ब्लेड से कट के निशान थे। इंस्पेक्टर आलमबाग के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सौजन्य : हिन्दुस्तान
नोट: यह समाचार मूल रूप से https://www.livehindustan.com पर प्रकाशित किया गया है और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।









