राहुल गांधी की रणथंभौर यात्रा में छिपा है एक बड़ा राजनीतिक बदलाव! सचिव पायलट को कमान सौंपने की तैयारी?
कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों रणथंभौर में टाइगर सफारी का आनंद ले रहे हैं। रविवार को सफारी के दौरान उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ता छुट्टन लाल मीणा से मुलाकात की और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की। मीणा ने समरावता कांड और नरेश मीणा के लिए समर्थन की बात रखी, जिस पर राहुल गांधी ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।
Edited by रवि सिन्हा | Reported by रेखा कुमारी
- राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने पर बात की।
- नरेश मीणा को कांग्रेस का समर्थन देने का राहुल ने दिया आश्वासन।
- राहुल गांधी ने रणथम्भौर में टाइगर सफारी का आनंद लिया।
दौसाः कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी इन दिनों से सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर में है। वो रणथम्भौर में टाइगर सफारी का लुफ़्त उठा रहे हैं। रविवार सुबह एक बार फिर राहुल गांधी टाइगर सफारी पर जाते समय गणेश धाम स्थित रणथंभौर के मुख्य प्रवेश द्वार पर कांग्रेस कार्यकर्ता छुट्टन लाल मीणा से रूबरू हुए। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता से राहुल गांधी की संगठन और विभिन्न मुद्दों को लेकर बातचीत हुई।
समरावता कांड और नरेश मीणा पर चर्चाकांग्रेस कार्यकर्ता छुट्टन लाल मीणा ने बताया कि राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान उन्होंने समरावता कांड और नरेश मीणा के बारे में चर्चा की। जिस पर राहुल गांधी ने उन्हें नरेश मीणा को कांग्रेस की ओर से समर्थन देने की बात कही। इसी के साथ ही राहुल गांधी ने संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका में लाने की बात कही।
मंडल और जिलाध्यक्षों को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारीछुट्टन लाल मीणा ने बताया कि राहुल गांधी ने कहा कि वो प्रखंड और जिलाध्यक्षों को आने वाले समय में बड़ी जिम्मेदारी सौपेंगे और संगठन को मजबूत बनाने के लिए कई कदम उठाएंगे। इसी के साथ ही उन्होंने राजस्थान में नेतृत्व को लेकर छुट्टन लाल मीणा से चर्चा की।
अशोक गहलोत या सचिन पायलट का नेतृत्वराहुल गांधी ने छुट्टन लाल मीणा से पूछा कि आपको राजस्थान में अशोक गहलोत या सचिन पायलट दोनों में से कौन सा नेता ज्यादा पसंद है। जिस पर छुट्टन लाल मीणा ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की कमान सचिन पायलट को दी जानी चाहिए। राजनीति में युवाओं की भागीदारी बढ़ानी चाहिए। जिस पर राहुल गांधी ने उन्हें आश्वासन दिया कि आगामी समय में संगठन में सुधार किए जाएंगे।
11 से 13 तक की रणथम्भौर की निजी यात्राइस दौरान छुट्टन लाल ने राहुल गांधी को टाईगर की तस्वीर भेंट की। छुट्टन लाल मीणा से चर्चा के बाद राहुल गांधी ने रणथम्भौर ने टाईगर सफारी का लुफ़्त उठाया। जहां उन्होंने रणथम्भौर के जोन नंबर दो पर बाघिन रिद्धि और उसके शावकों के दीदार किए। करीब 15 मिनट तक राहुल गांधी ने बाघिन और शावकों की अठखेलिया देखी। इसके बाद राहुल गांधी होटल शेर बाग लौट आये।
राहुल गांधी 11 से 13 अप्रैल तक रणथम्भौर में निजी यात्रा पर हैं और टाईगर सफारी का लुफ़्त उठा रहे हैं।
लेखक के बारे में
रवि सिन्हा
नवभारत टाइम्स डिजिटल के बिहार-झारखंड टीम में कार्यरत। राजस्थान पत्रिका में दिसंबर 2005 से लेकर अप्रैल 2020 तक झारखंड प्रतिनिधि के रूप में कार्य करने का मौका मिला। दूरदर्शन रांची और आकाशवाणी केंद्र के प्रादेशिक समाचार एकांश में आकस्मिक सहायक संपादक के रूप में 17 साल का सफर। रांची एक्सप्रेस, आज, देशप्राण समेत कई अन्य हिन्दी और उर्दू अन्य समाचार पत्रों और वेबपोर्टल के लिए लंबे समय तक स्वतंत्र रूप से लेखन। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से 2000 में संवाद समिति एक्सप्रेस मीडिया सर्विस से पत्रकारिता की शुरुआत के बाद 2001 से झारखंड की राजधानी रांची अब कर्मस्थल। देश-विदेश की सामाजिक और राजनीतिक खबरों में विशेष रूचि।
साभार : नव भारत टाइम्स
नोट: यह समाचार मूल रूप से https://navbharattimes .com/bha पर प्रकाशित किया गया है और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।








