निर्दोष दलित महिला अधिकारी को न्याय दिलाने की मांग उठाई
बारां| नगर परिषद के पूर्व सभापति कमल राठौर समेत प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को एडीएम को ज्ञापन देकर सरकारी राशि गबन करने फर्जी पट्टे बनाकर भूमि हड़पने पर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में बताया कि नगर परिषद की निर्दोष दलित महिला कर्मचारी को न्याय दिलाने व निष्पक्ष जांच की मांग की। राठौर ने प्रकरण में साजिश कर कार्मिक को झूठा फंसाने पर आपत्ति जताते हुए कार्रवाई की मांग की। संबंधित जेईएन ने मौका रिपोर्ट सही लगाई थी। जिसे आरोपी पक्ष ने बदलकर जर्जर मकान कर दिया, जो फाइल नोटशीट से स्पष्ट है व जांच में भी आया है।
सौजन्य: दैनिक भास्कर
नोट: यह समाचार मूल रूप सेbhaskar.com/local पर प्रकाशित हुआ है और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है|








