AK-47 और बुलेट प्रूफ जैकेट मामले में पटना हाईकोर्ट ने बाहुबली नेता अनंत सिंह को किया बरी, जल्द आएंगे जेल से बाहर
बिहार में मोकामा के पूर्व विधायक और बाहुबली अनंत सिंह (Anant Singh) को पटना उच्च न्यायालय ने बुधवार को बड़ी राहत देते हुए एके-47 मामले में बरी कर दिया है। अनंत सिंह के खिलाफ अब एक भी केस पेंडिंग नहीं है। वह अगले दो दिनों के भीतर जेल से बाहर आ जायेगे |
पटनाः बिहार में मोकामा के पूर्व विधायक और बाहुबली अनंत सिंह (Anant Singh) को पटना उच्च न्यायालय ने बुधवार को बड़ी राहत देते हुए एके-47 मामले में बरी कर दिया है। अनंत सिंह के खिलाफ अब एक भी केस पेंडिंग नहीं है। वह अगले दो दिनों के भीतर जेल से बाहर आ जाएंगे।
सबूतों के अभाव में किया गया बरी
दरअसल, AK-47 और बुलेट प्रूफ जैकेट मामले में सिविल कोर्ट ने दस वर्ष की सजा सुनाई थी और इसी मामले में अनंत सिंह जेल में बंद है। अब उन्हें सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया है। बता दें कि इससे पहले अनंत सिंह को मई महीने में पैरोल दी गई थी। वह 15 दिन की पैरोल पर बाहर आए थे।
वहीं, राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने अनंत सिंह की जमानत पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि माननीय न्यायालय के फैसले पर मैं कोई टीका टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं, लेकिन सवाल तो उठेगा। इसके साथ ही उन्होंने बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि बिहार में जंगल राज है।सत्ता पक्ष के नेताओं की हत्या हो रही है तो आम जनता कैसे सुरक्षित रहे। एक तरफ जदयू नेता की हत्या तो दूसरी तरफ आज भारतीय जनता पार्टी के नेता की हत्या हो गई। यह कैसी सरकार चल रही है?
सौजन्य :पंजाब केसरी
नोट: यह समाचार मूल रूप सेpunjabkesari.in में प्रकाशित हुआ है|और इसका उपयोग पूरी तरह से गैर-लाभकारी/गैर-व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए विशेष रूप से मानव अधिकार के लिए किया गया|








