हरदोई में दलित किशोरी से रेप:रात में दादी को खाना देने जा रही थी, टूटे मकान में ले गया आरोपी, गिरफ्तार
हरदोई के पाली थाना क्षेत्र में एक दलित किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी की मां ने बताया कि जब उसकी बेटी अपनी दादी को खाना देने जा रही थी तभी आरोपी युवक उसे टूटे मकान में खींचकर ले गया। यहां उसके साथ रेप किया।
महिला के मुताबिक किसी तरह उसकी बेटी भागी और घर आकर सारी बात बताई। पाली पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
पाली थाना क्षेत्र के एक गांव की दलित महिला ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी रात को अपनी दादी को खाना देने जा रही थी। इसी बीच गांव का रामू लोधी पुत्र सतीश उसकी बेटी को एक टूटे मकान में खींचकर ले गया। पीड़ित महिला का आरोप है कि रामू ने उसकी बेटी के साथ मारपीट के बाद दुष्कर्म किया।
आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया
किसी तरह उसकी बेटी आरोपी के चंगुल से निकल भागी और घर आकर सारी बात बताई। इसके बाद महिला अपनी बेटी के साथ पाली थाने पहुंची, जहां आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पाली थानाध्यक्ष रमेश चंद्र पांडेय ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है, जिसे पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
सौजन्य :दैनिक भास्कर
नोट: यह समाचार मूल रूप से bhaskar.com में प्रकाशित हुआ है|और इसका उपयोग पूरी तरह से गैर-लाभकारी/गैर-व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए विशेष रूप से मानव अधिकार के लिए किया गया|








