Ghaziabad: लिफ्ट देने के बहाने दलित महिला से मिनी ट्रक में छेड़खानी, विरोध करने पर की मारपीट; भागकर बचाई जान
गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में लिफ्ट देने के बहाने दलित महिला से मिनी ट्रक में छेड़खानी की गई। विरोध किया तो आरोपितों ने महिला के साथ मारपीट की। जातिसूचक टिप्पणी करते हुए उनके साथ मारपीट की गई। किसी तरह वहां से भागकर महिला ने जान बचाई। महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।
गाजियाबाद। भोजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में लिफ्ट देने के बहाने दलित महिला से मिनी ट्रक में छेड़खानी की गई। विरोध किया तो आरोपितों ने महिला के साथ मारपीट की। जातिसूचक टिप्पणी करते हुए उनके साथ मारपीट की गई। किसी तरह वहां से भागकर महिला ने जान बचाई। महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।
गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में लिफ्ट देने के बहाने दलित महिला से मिनी ट्रक में छेड़खानी की गई। विरोध किया तो आरोपितों ने महिला के साथ मारपीट की। जातिसूचक टिप्पणी करते हुए उनके साथ मारपीट की गई। किसी तरह वहां से भागकर महिला ने जान बचाई। महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।
भोजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला मोदीनगर के एक स्कूल में नौकरी करती हैं। वे रोजाना आटो से मोदीनगर आना-जाना करती हैं। शुक्रवार को भी ड्यूटी जाने के लिए वे मछरी कट पर आटो का इंतजार कर रही थी। लेकिन काफी देर तक आटो नहीं आया। इस बीच एक मिनी ट्रक उनके सामने आकर रुका।
आरोपित चालक ने कहा कि वह भी मोदीनगर जा रहा था। महिला झांसे में आकर मिनी ट्रक में बैठ गई। आरोप है कि थोड़ी ही दूरी पर आरोपित चालक अश्लील बातें करने लगा। महिला ने उसे अनसुना कर दिया। लेकिन थोड़ी ही दूरी पर आरोपित चालक ने महिला का हाथ पकड़ लिया। उनके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। एक अन्य आरोपित भी उनके साथ अश्लील हरकतें करने लगा।
पुलिस अन्य आरोपी की तलाश में जुटी
जब महिला ने विरोध किया तो आरोपित मारपीट करने लगे। उन्हें जातिसूचक शब्द कहे। महिला ने गुस्से में आकर शोर मचाना शुरू कर दिया। आरोपित ने तुरंत मिनी ट्रक रोक दिया। महिला कूदकर थाने पहुंची और पुलिस को सारी बात बताई। पुलिस ने तत्काल केस दर्ज किया। एसीपी ने बताया कि आरोपित विनोद व गुड्डी की तलाश शुरू कर दी है। जल्द गिरफ्तारी कर इन्हें जेल भेजा जाएगा।
सौजन्य: जागरण
नोट: यह समाचार मूल रूप से jagran.com में प्रकाशित हुआ है |और इसका उपयोग पूरी तरह से गैर-लाभकारी/गैर-व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए विशेष रूप से मानव अधिकार के लिए किया गया था।








