दलितों पर हमला मामले में गिरफ्तारी नहीं होने से दलित संगठनों मेंआक्रोश
झारखण्ड कोडरमा नवलशाही थाना अंतर्गत खरखार पासवान टोला मेंदबंगों द्वारा दलितों के साथ मारपीट,जाति नाम सेगाली- गलौज करनेकी घटना के कई दिन बीतनेके बावजूद अब तक गिरफ्तारी नहीं होनेसेदलित संगठनों मेंआक्रोश है।
एक और दो जनवरी को पासवान टोला खरखार में मनचलों ने दलितों के साथ मारपीट की। इसमें सुनीता देवी का हाथ टूट गया और रिंकु देवी की अंगुली टूट गई। इसके अलावा कई पुरुष घायल हुए हैं। पीड़ित के आवेदन पर एससी- एसटी उत्पीड़न एक्ट के तहत एससी- एसटी थाना मेंमामला दर्जहै। फिर भी अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं हो रही है। इस घटना के खिलाफ शनिवार को दलित शोषण मुक्ति मंच के बैनर तलेआंबेडकर पार्क कोडरमा में बैठक हुई। अध्यक्षता प्रेम प्रकाश पासवान नेकी। बैठक मेंजिला पुलिस प्रशासन की कार्य शैली पर रोष जताया गया और अभियुक्तों की गिरफ्तारी,नवलशाही थाना के प्रभारी सोनी प्रताप को हटानेकी मांग को लेकर 16 जनवरी को समाहरणालय परिसर में एसपी कार्यालय के सामने एक दिनी धरना देने का निर्णय लिया गया। इसमें पीड़ित लोग भी शामिल होंगे। बैठक में मंच के जिलाध्यक्ष दिनेश रविदास,सीटू नेता संजय पासवान, प्रेम प्रकाश पासवान,जिला सचिव शम्भुपासवान, दिलीप पासवान, दशरथ पासवान,संजय दास, अर्जुन पासवान, राजेन्द्र पासवान, सुरेंद्र राम, राजेश पासवान, महेश पासवान आदि मौजूद थे।
सौजन्य: लाइव हिंदुस्तान
नोट: यह समाचार मूल रूप से livehindustan.com में प्रकाशित हुआ है |और इसका उपयोग पूरी तरह से गैर-लाभकारी/गैर-व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए विशेष रूप से मानव अधिकार के लिए किया गया था।








