लखनऊ मेंअफसर की बेटी का अपहरण, चलती कार मेंगैंगरेप; अश्लील वीडियो बनाकर छोड़ा
लड़की को अगवा करने के बाद तीनों उसे लेकर बाराबंकी के सफेदाबाद तक ले गये। यहां नशीला पदार्थ पिलाने के बाद तीनों ने चलती कार में उसके साथ दुराचार किया। इस दौरान उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। केजीएमयूके मानसिक रोग विभाग में पांच दिसम्बर को इलाज कराने आयी लखनऊ के एक अधिकारी की 24 वर्षीय बेटी को तीन युवकों नेआईटी चौराहे के पास कार सेअगवा कर लिया, फिर उसे बाराबंकी के सफेदाबाद तक लेगये। यहां नशीला पदार्थपिलानेके बाद तीनों नेचलती कार मेंउसके साथ दुराचार किया। इस दौरान उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया।
दरिन्दगी करने के बाद आरोपियों नेउसे मुंशी पुलिया के पास छोड़ दिया। वह पांच दिन डरी सहमी रही। इस बीच आरोपियों ने उसके वीडियो को दिखाकर ब्लैकमेल करते हुयेउसे फिर अपने पास बुला रहे थे। इस बार घर वालों ने तीनों के खिलाफ वजीरगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस नेत्वरित कार्रवाई करतेहुये तीनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों में शामिल चाय दुकानदार सत्यम पीड़िता का परिचित था। वह अक्सर उसके यहां चाय पीनेजाती थी। पांच दिसम्बर को भी वह चाय पीने गयी थी। इस दौरान उसने सत्यम सेअपना मोबाइल चार्ज करने को कहा। सत्यम उसे चार्जर दिलाने के बहाने ही बाइक सेआईटी तक ले गया। यहां उसके दो और साथी थे। इन लोगों नेउसे झांसा देकर कार मेंबैठा लिया था। डीसीपी राहुल राज के मुताबिक 12 घंटे में ही पकड़े गये तीनों आरोपितों में मड़ियांव के ताड़ीखाना निवासी सत्यम मिश्रा, बाजारखाला का मो. सुहैल और टुड़ियागंज का एम्बुलेंस ड्राइवर मो. असलम है। घटना मेंइस्तेमाल कार असलम के भाई की थी। यह कार भी बरामद कर ली गई |
सौजन्य-लाइव हिंदुस्तान
नोट : समाचार मूलरूप से.livehindustan.com में प्रकाशित हुआ है| मानवाधिकारों के प्रति सवेदन शीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित|









