खटिक को दलित श्रेणी में शामिल करने को हुआ सर्वे
झारखण्ड | जमशेदपुर राज्य सरकार के द्वारा खटिक जाति को दलित श्रेणी मेंशामिल करनेको लेकर पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिलेमेंसर्वेकराया है। राज्य सरकार के द्वारा खटिक जाति को दलित श्रेणी में शामिल करनेको लेकर पूर्वी सिंहभूमि और सरायकेला खरसावां जिले में सर्वे कराया है।
इसके लिए सर्वेऑफिसर डॉ. शब्बीर हुसैन एवं संजय कुमार मेहता जमशेदपुर पहुंचेहैं। सर्वे ऑफिसर ने हल्दी पोखर और सरायकेला जाकर सर्वे कार्य पूरा कर लिया है। इस कार्य मेंसमाज के लोगों ने भी सर्वेऑफिसर को सहयोग किया। इनमें अखिल भारतीय खटिक समाज के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष राधेश्याम सोनकर, राष्ट्रीय महासचिव राजेश सोनकर, धनबाद के रमेश सोनकर, रामगढ़ सेप्रदेश महामंत्री दीपक सोनकर, पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष ब्रिजेश सोनकर, ग्रामीण क्षेत्र अध्यक्ष प्रकाश सोनकर जिला अध्यक्ष सरायकेला-खरसावां रतन सोनकर आदि शामिल हैं।
खटिक जाति फिलहाल ओबीसी की श्रेणी-1 में शामिल है। परंतु इस जाति के प्रमुख लोगों नेअपनी आर्थिक और सामाजिक स्थिति खराब होनेके हवाले से दलित अर्थात एसटी श्रेणी में शामिल करनेका आवेदन दे रखा है। इस मांग के औचित्य की जांच सर्वेकर करनेके उद्देश्य सेदो सदस्यीय टीम रांची सेभेजी गई थी।
सौजन्य-लाइव हिंदुस्तान
नोट : समाचार मूलरूप से.livehindustan.com में प्रकाशित हुआ है| मानवाधिकारों के प्रति सवेदन शीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित|









