शिक्षा का मंदिर हुआ शर्मशार दलित छात्रा से टीचर ने कि छेड़छाड़ थाने में हुई शिकायत
पुलिस ने छात्रा के परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ छेड़छाड़ एवं पास्को एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है |
कटनी के बहोरीबंद विकासखंड अंतर्गत नीमखेड़ा प्राथमिक शाला का मामला प्रकाश में आया है जहाँ विद्यालय के ही एक शिक्षक अखिल मिश्रा ने कक्षा पांचवी की दलित छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया है। छात्रा ने बताया कि मैं अपनी क्लास में बैठी थी तभी मेरी बहिन मुझे बुलाने आई वह यह कहते हुए बताई की तुम्हे अखिल सर बुलाये है। तब छात्रा तुरंत उठकर शिक्षक अखिल मिश्रा की क्लास रूम में चली गई।
मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने विधायक पद एवं BJP से दिया इस्तीफा जहाँ अन्य छात्र-छात्रा भी मौजूद रहे क्लास में बैठे हुए शिक्षक अखिल मिश्रा ने छात्रो को अपनी अपनी आँखें बंद करने को कहा साथ ही यह भी कहा कि किसी ने भी अपनी आंखें खोली तो हम बहुत मारेंगे। डर के कारण सभी छात्रों ने अपनी आंखें बंद ली जैसे ही छात्रो ने आँखे बंद की तभी शिक्षक अखिल मिश्रा ने कक्षा पांचवी की दलित नाबालिक छात्रा को नीचे झुका कर शर्ट की बटने खोल कर उसके गुप्तांगों को स्पर्श करने लगा। उक्त समय पर स्कूल में प्रधानाध्यापक भी मौजूद नही थे जिनसे शिक्षक के घटिया करतूतों को छात्रा बता सके।
जिले लगी छत्तीसगढ़ सीमा के अंतरराज्यीय चेकपोस्ट का एसपी कलेक्टर ने किया निरीक्षण भय मुक्त मतदान करने की अपील विद्यालय छूटने के बाद घटना की जानकारी छात्रा ने अपने परिजनों को दी जिसके बाद परिजन ने सामुहिक रूप से ग्राम के सरपंच सहित अन्य लोगो को जानकारी दी। वही देर शाम परिजनों ने बहोरीबंद थाना पहुँचकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने छात्रा के परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ छेड़छाड़ एवं पास्को एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। वही इस पूरे मामले पर एस डी ओपी अखिलेश गौर ने बताया कि आरोपी शिक्षक घटना के बाद से ही फरार चल रहा जल्द ही गिरफ्तारी कि जाएगी पीड़ित छात्रा के परिवार को पुलिस सुरक्षा दी गई है।
सौजन्य : एम् पी लाइव टुडे
नोट : समाचार मूलरूप से mplivetoday.com/ में प्रकाशित हुआ है ! मानवाधिकारों के प्रति सवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित !









