दलित समझकर किया प्रताड़ित, फिर पत्नी का हुआ अपहरण, अब पति ने उठाया ये कदम
अहमदाबाद में पत्नी के अपहरण के बाद एक शख्स ने आत्महत्या का प्रयास किया है. सचिन के पिता ने कहा कि गांव के उच्च समुदाय के लोगों ने सचिन के पत्नी का अपहरण किया है.
अहमदाबाद में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के ‘अपहरण’ के बाद आत्महत्या का प्रयास किया. सचिन नाई, जिसने शुक्रवार 27 (जनवरी) शाम को आत्महत्या का प्रयास किया, अस्पताल में जीवन-मौत के बीच संघर्ष कर रहा है. सचिन के पिता सुभाष ने आरोप लगाया, “मेरे बेटे की शादी 9 दिसंबर को मनस्वी से हुई थी, उसे उसके ससुरालवालों और भुटावड़ गांव के उच्च जाति के सदस्यों के तरफ से परेशान और प्रताड़ित किया गया क्योंकि हम ‘नाई’ समुदाय से हैं.”
सुभाष ने आरोप लगाया, “हमारे समुदाय के सदस्यों को उच्च जाति के ग्रामीणों के हाथों सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ा और अरावली पुलिस और जिला प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद बहिष्कार समाप्त हो गया.” सुभाष ने दावा किया कि हालांकि, उसके बाद मनस्वी को उसके पिता अरविंद चौधरी और तीन अन्य लोगों ने 20 जनवरी को अहमदाबाद से अगवा कर लिया था, जहां दंपति रहते थे. सुभाष ने कहा, “मनस्वी का अपहरण हुए लगभग सात दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है. ससुराल वालों के तरफ से मनस्वी से रिश्ता तोड़ने के लगातार दबाव के कारण, मेरे बेटे ने आत्महत्या का प्रयास किया.”
पत्नी को किया अपहरण तो शख्स ने की आत्महत्या का प्रयास
अहमदाबाद में एक शख्स ने आत्महत्या करने का प्रयास किय है. उसको अहमदाबाद के एक हॉस्पिटल में भरती करवाया गया है. बता दें कि सचिन की शादी को अभी कुछ ही महीने हुए हैं और उसकी पत्नी को अगवा कर लिया गया है. उसके पत्नी को अगवा किए लगभग 7 दिन हो गए हैं, लेकिन पुलिस ने अभी तक कुछ भी पता लगाने में कामयाब नहीं हो पाई है. लड़के के पिता ने गांव के कुछ लोगों पर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि हमलोग नाई हैं इसलिए गांव के उच्च जाति के सदस्यों ने हमे परेशान और प्रताड़ित कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि इसलिए मेरे बेटे ने आत्महत्या करने की कोशिश की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
सौजन्य : Abp live
नोट : यह समाचार मूलरूप से abplive.com में प्रकाशित हुआ है| मानवाधिकारों के प्रति सवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशिकिया है|









