सीहोर में दलित समाज का प्रदर्शन:राज्यपाल के नाम TI को सौंपा ज्ञापन, दूल्हे को घोड़े से उतारा था
सेवादल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नरेंद्र खंगराले के द्वारा मध्यप्रदेश के महामहीम राजपाल के नाम टीआई नवीन बुधोलिया के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें खंगराले ने बताया कि हराना सारंगपुर ब्लाक जिला राजगढ़ के ग्राम भीकनपुर अन्तर्गत दलित युवक दुल्हे सतीश मालवीय को गांव के दबंग प्रभावशाली लोगों ने घोड़े से नीचे उतार दिया तथा बारात को अपमानित करते हुए जुलूस रोककर दुल्हे के साथ गाली-गलौज कर जाति सूचिक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए जान से मारने की धमकी देकर बारात में डीजे बजाने वालों को भगा दिया।
सेवादल कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश राय ने घटना की निंदा करते हुए केन्द्र तथा मध्यप्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार के राज्य में जहां आम दलित गरीब पिछड़ा वर्ग के ऊपर बड़ते अत्याचार को देखते हुए आम नागरिक खुद को आसुरक्षित महसूस कर रहा है। दिन-प्रतिदिन मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान की सरकार में दलित, पिछड़ावर्ग, अल्पसंख्यक एवं महिलाओं पर अत्याचार बढ़ते चले आ रहे हैं। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नईम नवाब, जिला कांग्रेस के संगठन प्रभारी उपाध्यक्ष राजाराम बड़े भाई, जिला कांग्रेस के महामंत्री शंकर खरे, डॉ. अनीस खान, धर्मप्रकाश आर्य ने बताया कि दलित समाज पर शीघ्र अत्याचार नहीं रोके। सेवादल कांग्रेस पार्टी आमजनों के साथ सडक़ों पर विरोध प्रदर्शन कर सरकार को गिराने की मांग करेगी, जिसकी समस्त जवाबदारी मध्यप्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन की होगी।
सौजन्य : Dainik bhaskar
नोट : यह समाचार मूलरूप से bhaskar.com में प्रकाशित हुआ है| मानवाधिकारों के प्रति सवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशिकिया है|









