किसान दलित संगठन ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र:6 सूत्रीय मांगों सहित भूमिहीन लोगों को निशुल्क आवास आवंटित करने की मांग
भारतीय किसान मजदूर दलित संगठन ने बुधवार शाम 6 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र भेजा हैं। जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में संगठन में भूमिहीन लोगों को निशुल्क आवास आवंटित करने की मांग की हैं।
पत्र में 6 सूत्रीय मांगों को लेकर संगठन के पदाधिकारी ने बताया कि जिले में जो भूमिहीन परिवार किराए के मकान में रहकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। उन्हें निशुल्क आवास या निशुल्क भूमि आवंटित की जाए। संगठन के पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री से मांग करते हुए बताया कि 80% अपात्र लोग खाद्य सुरक्षा का लाभ उठा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि जिन लोगों को खाद्य सुरक्षा लेने की जरूरत है, उन्हें अभी तक लाभ नहीं मिला हैं। 6 सूत्रीय मांग पत्र में गरीब और असहाय लोगों का सर्वे करने के बाद उन्हें बीपीएल सूची में शामिल करने के साथ जिन किसानों की कृषि की जमीन नहरों में सीपेज के कारण जलमग्न हुई हैं, उन्हें मुआवजा दिलाने की मांग की गई हैं।
मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में सिंचाई विभाग द्वारा कराए गए कार्यों की निष्पक्ष जांच करने के साथ नरेगा योजना के तहत किए जाने वाले कार्यों की भी जांच करने की मांग की गई हैं। मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र के माध्यम से किस दलित संगठन ने उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने की भी मांग की हैं।
सौजन्य :दैनिक भास्कर
यह समाचार मूल रूप सेbhaskar.com में प्रकाशित हुआ है|और इसका उपयोग पूरी तरह से गैर-लाभकारी/गैर-व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए विशेष रूप से मानव अधिकार के लिए किया गया था|








