अंबेडकर के झंडे पर पैर रखकर शेयर किया वीडियो:भीम आर्मी ने की कार्रवाई की मांग, पुलिस अधीक्षक को कार्रवाई के लिए सौंपा पत्र
भीम आर्मी भारत एकता मिशन द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक को एक पत्र सौंप कर असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई हैं। भीम आर्मी के सदस्यों ने एसपी से मुलाकात कर एक असामाजिक तत्व पर संविधान निर्माता बाबा साहेब के झंडे पर पैर रखकर अपमान करने का आरोप लगाया हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचे भीम आर्मी के सदस्यों ने बताया कि हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर हुआ हैं। जिस वीडियो में एक युवक संविधान निर्माता बाबा साहेब के झंडे पर पैर रखता हुआ नजर आ रहा है। भीम आर्मी के प्रभारी सुरेंद्र सरदार ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए पत्र में बताया है कि बाबा साहेब के झंडे का अपमान करने वाला युवक सैंपऊ थाना क्षेत्र के फूलपुरा गांव का रहने वाला हैं। जिसने संविधान निर्माता के झंडे पर पैर रखकर उनकी भावना को आहत किया हैं। पुलिस अधीक्षक को दिए गए पत्र में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई हैं।
पत्र में बताया गया है कि बाबा साहेब के झंडे के अपमान की वजह से भीम आर्मी के लोगों में खासा आक्रोश हैं। जिसके खिलाफ कठोर से कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है।
सौजन्य :दैनिक भास्कर
यह समाचार मूल रूप सेbhaskar.com में प्रकाशित हुआ है|और इसका उपयोग पूरी तरह से गैर-लाभकारी/गैर-व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए विशेष रूप से मानव अधिकार के लिए किया गया था|








