लव मैरेज करने पर दलित युवक के पिता का मर्डर और दादी को किया घायल, लड़की के प रिजनों पर लगा आरोप
अमेठी में लव मैरेज के चलते दलित युवक के पिता की हया कर दी गई और उसकी दादी को गंभीर रूप से घायल कर दिया है इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है| पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है| पुलिस का कहना है जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा |
उत्तर प्रदेश के जनपद अमेठी में प्रेम प्रसंग में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है|जहां दलित युवक ने गांव के ही एक अंतर्जातीय लड़की से प्रेम विवाह किया | इसके बाद गांव के दबंगों ने उसके पिता और दादी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया| जिसमें युवक के पिता की मौत हो गई और उसकी दादी की हालत गंभीर बनी हुई है| पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शरू कर दी है|
पूरा मामला जनपद के मुंशीगंज कोतवाली के रामदयपुर गांव का है. जहां के रहने वाले दलित युवक सुनील को गांव की रहने वाली एक अंतर्जातीय लड़की से प्यार हो गया. और दोनों लोगों ने मार्च में शादी कर ली जिसके बाद लगातार लड़की के घरवाले लड़के और उसके परिवारवालों धमकी देते रहते थे लेकिन हद तो तब हो गई. जब आज रात को लड़के के पिता रामसजीवन और दादी धनराजी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. जिसके बाद लड़के के पिता की मौत हो गई और दादी को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया.
वहीं, इस घटना को लेकर मृतक के लड़के ने आरोप लगाया कि गांव के जिस अंतर्जातीय लड़की से हमने शादी किया था| उन्हीं के घरवालों से लगातार विवाद चल रहा था और लड़की के घरवालों के परिवारजनों ने हमारे पिता की हत्या कर दिया और दादी को इस हालत में पहुंचा दिया है. वहीं पुलिस के अधिकारियों ने मौके पर घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।
सौजन्य- आज तक
नोट : समाचार मूलरूप से.aajtak.in में प्रकाशित हुआ है| मानवाधिकारों के प्रति सवेदन शीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित|









