Moradabad तमंचे के बल पर महिला से गैंगरेप,मैनाठेर थाना क्षेत्र का मामला
उत्तरप्रदेश न्यूज़ डेस्क मैनाठेर थाना क्षेत्र निवासी महिला ने गांव के ही चार लोगों पर तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है. पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने बिलारी सीओ को जांच के आदेश दिए हैं|
थाना मैनाठेर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के अनुसार 5 फरवरी को रात करीब 1030 बजे गांव के ही तीन लोग घर के बाहर आकर दरवाजा खोलने के लिए दबाव बनाने लगे. महिला के अनुसार उस समय घर में उसके साथ केवल सास और 4 साल का बेटा अकेले थे इसलिए दरवाजा खोलने से मना कर दिया. आरोप है कि इसके बाद एक व्यक्ति खंभे के रास्ते चढ़कर उसके घर का दरवाजा खोल दिया. जिसके बाद चारों आरोपी अंदर घुस गए. पीड़िता का आरोप कि दो आरोपियों ने सास ओर बेटे को पकड़ लिया. जबकि दो अन्य आरोपियों ने तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया. बाद में अन्य दोनों आरोपियों ने भी दुष्कर्म किया. बाद में कहीं शिकायत करने पर बेटे को जान से मारने की धमकी देकर आरोपी वहां से भाग गए. पीड़िता के अनुसार उसने मैनाठेर थाने में शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई. जिसके बाद परेशान होकर एसएसपी से गुहार लगाई.
किशोरी ने अगवा कर दुष्कर्म करने का लगाया आरोप
एक माह पूर्व भोजपुर से अगवा की गई 16 वर्षीय एक किशोरी सिलसिलेवार दुष्कर्म का शिकार बनी. युवकों के पास से मुक्त होने के बाद वह एसएसपी कार्यालय पहुंची. पीड़िता की तहरीर पर एसएसपी ने भोजपुर थाना प्रभारी को मामले में कानूनी कार्रवाई करने का आदेश दिया है.
भोजपुर थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि वह उत्तराखंड के जसपुर में रहने वाली अपनी फुफेरी बहन से मोबाइल फोन पर अक्सर बात करती थी. कान्फ्रेंस काल के दौरान फुफेरी बहन ने ठाकुरद्वारा के एक युवक से बात कराई. आरोप है कि ठाकुरद्वारा व बदायूं के रहने वाले दोनों युवकों ने नौ जनवरी किशोरी को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया|
सौजन्य :samacharnama.
नोट : यह समाचार मूलरूप से samacharnama.com में प्रकाशित हुआ है| मानवाधिकारों के प्रति सवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशिकिया है !









