जमीन कब्जाने के खिलाफ धरने पर बैठा दलित परिवार
झारखंड : भूमिहीन परिवार को गुजर बसर के लिए सरकार द्वारा भूदान कार्यक्रम के तहत मिली जमीन पर कथित दबंगों द्वारा कब्जा कर लिए जाने से आक्रोशित दलित परिवार बुधवार से जमुआ प्रखंड कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गए है।
भुक्तभोगी जमुआ हरला के कोयल मेहतर ने कहा कि उसके पिता वजीर मेहतर को भूदान के तहत ज़मीन मिली थी। पर्चा भी दिया गया है। इस जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। कोयल मेहतर का कहना है कि पूर्व में भी वह धरने पर बैठे थे तब उस समय तत्कालीन सीओ ने आश्वासन देकर ज़मीन की मापी कराई थी। उसके हक में फैसला भी आया था। मगर इसके बावजूद दबंग उसकी जमीन पर कब्जा कर रखे है। कहा कि दबंगों से भूमि दिलवाने की मांग को लेकर धरना परिवार के साथ दे रहे है।
सौजन्य : Live hindustan
नोट : यह समाचार मूलरूप से livehindustan.com में प्रकाशित हुआ है. मानवाधिकारों के प्रति संवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है !









