दलित लड़की से प्यार मगर उसकी अम्मा बन गई विलेन, गुंडों ने युवक को रोड पर काट डाला :तमिलनाडू
तमिलनाडु की मयिलादुथुराई में 28 साल के एक दलित युवक की हत्या कर दी गई। मृतक एक दलित लड़की के साथ रिलेशनशिप में था। लेकिन प्रेमिका के रिश्तेदार इस रिश्ते के खिलाफ थे और उन्होंने प्रेमी की हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही।
चेन्नै : तमिलनाडु की मयिलादुथुराई में सोमवार को एक 28 वर्षीय दलित व्यक्ति की हत्या कर दी गई। मृतक एक दलित लड़की के साथ कई सालों से रिलेशनशिप में था। प्रेमिका के रिश्तेदार रिलेशनशिप के खिलाफ थे, जिसके बाद उन्होंने प्रेमी की हत्या कर दी। पुलिस ने पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। मृतक के परिवार ने इस मामले में एससी/एसटी लगाने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। मृतक के परिवार ने आरोप लगाया कि लड़की की मां गैर-दलित हैं और उन्होंने ही हत्या के लिए उकसाया।
चेन्नई में काम करती थी प्रेमिका
मृतक की पहचान के वैरामुथु के रूप में हुई है। वह मालिनी नाम की एक 29 साल की लड़की के साथ पिछले कुछ सालों से रिलेशनशिप में थे। मालिनी चेन्नई में काम करती थी। मालिनी और उसके पिता अनुसूचित जाति से आते हैं, लेकिन उसकी मां विजया गैर-दलित है। पुलिस के अनुसार, लड़की की मां को वैरामुथु और उसकी मां पसंद नहीं थे। जिसकी वजह से लड़की की मां ने रिश्ते और शादी का विरोध किया था।
दोनों कोर्ट मैरिज करना चाहते थे
प्रेमिका की मां ने प्रेमी को हाल ही में उसके ऑफिस में रोका और उसे गालियां दीं। प्रेमी ने कथित तौर पर इसका वीडियो बनाया था। पिछले हफ्ते पुलिस ने दोनों परिवारों को समझाने की कोशिश की और मालिनी ने वहां पर प्रेमी से शादी करने की बात कही। जिसके बाद वह दोनों साथ रहने लगे क्योंकि युवती के परिवार ने उसे छोड़ दिया था। वे दोनों कोर्ट मैरिज करना चाहते थे।
छह लोगों ने वैरामुथु पर किया हमला
युवती दो दिन पहले काम के लिए चेन्नै चली गई। जिसके बाद सोमवार की रात को छह लोगों के एक ग्रुप ने वैरामुथु पर हमला कर दिया। उस सभी के हाथ में धारदार हथियार थे। हमलावरों ने उसकी गर्दन और हाथों पर वार किया। प्रेमी की मयिलादुथुराई सरकारी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। हत्या के बाद लोगों ने जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। मृतक का परिवार, उसकी प्रेमिका और सीपीएम के सदस्यों समेत करीब 150 लोगों ने मंगलवार को मयिलादुथुराई-कुंभकोणम हाईवे जाम कर दिया।
सौजन्य : नवभारत टाइम्स
नोट: यह समाचार मूल रूप से प्रकाशितhttps://navbharattimes.indiatimes.com/ किया गयाहै और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है|









