दलित महिला पर खेत में हमला:प्रयागराज में 5 महिलाओं ने धारदार हथियार से किया वार, एक माह बाद केस दर्ज
प्रयागराज के मऊआईमा में दलित महिला के साथ हुई मारपीट का मामला सामने आया है। ग्राम सभा सिसई सिपहा की रहने वाली रेखा देवी 17 अगस्त को अपने खेत में काम कर रही थीं। इसी दौरान कोमल और नन्ही देवी समेत पांच महिलाएं धारदार हथियार लेकर वहां पहुंच गईं।
आरोपी महिलाओं ने रेखा देवी पर हमला कर दिया। राहगीरों ने पीड़िता की आवाज सुनकर उसे बचाया। आरोपियों ने जातिसूचक गालियां दीं। उन्होंने जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गईं।
पीड़िता ने तत्काल 112 पर कॉल किया। पुलिस ने उन्हें थाने बुलाया। मेडिकल करवाने के बाद दो दिन में आने को कहा। रेखा देवी एक महीने तक थाने के चक्कर लगाती रहीं। कोई कार्रवाई न होने पर उन्होंने डीसीपी गंगानगर से संपर्क किया। डीसीपी के आदेश पर 16 सितंबर को मुकदमा दर्ज किया गया।
सौजन्य : दैनिक भास्कर
नोट: यह समाचार मूल रूप से प्रकाशितhttps://www.bhaskar.com/local/uttar-prades किया गयाहै और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है|









