मेरठ के मुस्लिम युवक ने किन्नर के साथ कर ली शादी, नई नवली दुल्हन ने बताई सच्चाई तो सबके होश उड़े
Meerut News: सौरभ हत्याकांड के बाद मेरठ सुर्खियों में है. अब मेरठ के मवाना में एक मुस्लिम युवक ने थर्ड जेंडर से सात फेरे लेकर सबको चौंका दिया है. इस शादी की भी चर्चा खूब हो रही है.
Meerut News: यूपी का मेरठ शहर चर्चा में है. सौरभ हत्याकांड में जहां रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं तो दूसरी तरफ वारदात को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की रील भी खूब वायरल हो रही है. मेरठ में अब एक और घटना ने सबको हैरान कर दिया है. यहां एक मुस्लिम युवक ने हिंदू रीति रिवाज से थर्ड जेंडर के साथ शादी कर ली. शादी से पहले मुस्लिम युवक ने भी लिंग परिवर्तन कराया. मेरठ की इस शादी की चर्चा पूरे जिले में हो रही है. हालांकि, दोनों की शादी को लेकर सच्चाई कुछ और ही बताई जा रही है.
मुस्लिम युवक ने रचाई शादी
दरअसल, मेरठ के मवाना के मोहल्ला तिहाई निवासी एक मुस्लिम युवक शिमला में होटल चलाता है. मुस्लिम युवक को मवाना में रह रहे घर वालों ने संपत्ति से बेदखल कर दिया है. बताया गया कि मुस्लिम युवक को एक हिंदू लड़के से दोस्ती थी. हिंदू लड़के में थर्ड जेंडर वाले लक्षण थे. इस बीच मुस्लिम युवक को थर्ड जेंडर से प्यार हो गया. दोनों काफी समय से लिव-इन में रह रहे थे.
बताया कि दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाह रहे थे. इस पर मुस्लिम लड़के ने पहले लिंग परिवर्तन कराया. अब दोनों ने शादी कर ली है. दोनों के सात फेरे लेना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. शादी का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ तो मवाना में चर्चाएं आम हो गई. दावा यह भी किया जा रहा है कि मुस्लिम युवक न तो लिंग परिवर्तन किया है, न ही मुस्लिम युवक से शादी की है, जो शादी का वीडियो प्रसारित हो रहा है वह एक फिल्म में उन पर फिल्माया गया है. एक एनजीओ इस फिल्म को बना रहा है.
थर्ड जेंडर ने जारी किया वीडियो
थर्ड जेंडर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है. इसमें वह कहा रहा है कि मुस्लिम युवक उसका अच्छा दोस्त है. वहीं, सात फेरे लेती वीडियो के बारे में कहा कि वह एक एनजीओ में काम करती है. इसी एनजीओ ने एक फिल्म बनाई है. इसमें विवाह का शूट उसके दोस्त संग फिल्माया गया है. ZEE NEWS वीडियो की सच्चाई को लेकर पुष्टि नहीं करता है.
सौजन्य : ज़ी न्यूज़
नोट: यह समाचार मूल रूप से https://zeenews.india.com पर प्रकाशित किया गया है और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।








