दलित महिला से 250 वर्ग गज भूमि के रुपए ले 210 वर्ग गज का कर दिया बैनामा
दलित महिला से 250 वर्ग गज भूमि के रुपए ले 210 वर्ग गज का कर दिया बैनामा दलित महिला से 250 वर्ग गज भूमि के रुपए ले 210 वर्ग गज का कर दिया बैनामा
नवाबगंज। दबंगों ने एक दलित महिला के साथ धोखाधड़ी कर उससे 250 वर्ग गज भूमि के रुपए लेने के बाद उससे 210 वर्ग गज भूमि का बैनामा कर दिया। मामले में महिला की ओर से थाना नवाबगंज में तहरीर दी गयी है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के सेंथल पट्टी गांव की दलित देवकी देवी पत्नी श्रीराम का आरोप है कि 2020 में उसने रसूला तालिब हुसैन गांव के अब्दुल कलाम और उसके पार्टनर बरेली निवासी ताराचन्द्र से अब्दुल कलाम के खेत के पास स्थित 250 वर्ग गज भूमि का सौदा नौ लाख रुपये में किया था। उसके अनपढ़ होने का फायदा उठाते हुए दबंगों ने वकील से साठ-गांठ कर उसे 250 वर्ग गज भूमि के स्थान पर 210 वर्ग गज भूमि का बैनामा कर दिया। उससे नौ लाख रुपये लेने के बाद बैनामे में भूमि की बिक्री की कीमत तीन लाख ही दिखाई। बाद में उन्होंने उसे 210 वर्ग गज भूमि पर ही कब्जा दिया। इससे परेशान होकर वह सोमवार को अब्दुल कलाम के घर गयी और उससे अपनी 40 वर्ग गज भूमि और देने को कहा तो उसने उससे जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी दी। इससे परेशान देवकी देवी ने पुलिस को तहरीर दी है। मामले में अब्दुल कलाम ने गांव आने पर पूरी बात बताने को कहा। इधर, ताराचंद्र का कहना है कि प्लॉट का बैनामा अब्दुल कलाम ने किया है। मेरा कोई लेने देना नहीं है।
सौजन्य: लाइव हिंदुस्तान
नोट: यह समाचार मूल रूप से livehindustan.com पर प्रकाशित हुआ है और इसका उपयोग केवल गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।








