यूपी के बलरामपुर में दलित मां और बेटे की हत्या
बलरामपुर (उप्र), (भाषा) पुलिस ने बताया कि यहां एक गांव में मंगलवार को दलित मां-बेटे की कथित तौर पर हत्या कर दी गई।
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि सोनार गांव में कुछ लोगों ने रामलाल (45) और उसकी मां लखराजी (75) की धारदार हथियारों से हत्या कर दी।
उन्होंने बताया कि वे गांव के बाहर एक घर में रहते थे।
पीड़ितों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
एसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह रंजिश का मामला प्रतीत होता है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए चार टीमें गठित की गई हैं।
सौजन्य: द प्रिंट
नोट: यह समाचार मूल रूप से theprint-in पर प्रकाशित हुआ है और इसका उपयोग केवल गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।








