अमरोहा में दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो संदिग्ध हिरासत में
अमरोहा: गजरौला कोतवाली क्षेत्र के पखरौला गांव में एक दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मृतक युवक की पहचान संजय के रूप में हुई है. परिजनों का आरोप है कि 15 अगस्त की दोपहर गांव के ही कुछ युवकों से संजय का विवाद हुआ था|
आरोप है कि इसके बाद दबंगों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और घायल हालत में उसके परिजनों पर दबाव बनाकर जबरन समझौता भी लिखवा लिया. हालत बिगड़ने पर संजय की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. अपर पुलिस अधीक्षक अमरोहा अखिलेश भदौरिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है|
परिजनों के मुताबिक, 15 अगस्त की दोपहर संजय का गांव के ही कुछ युवकों से विवाद हुआ था. आरोप है कि विवाद के बाद संजय के साथ मारपीट की गई. परिजनों का यह भी आरोप है कि मारपीट के बाद दबंगों ने दबाव बनाकर मामले में जबरन फैसला लिखवा लिया. इसके बाद संजय की हालत लगातार बिगड़ती चली गई और आखिरकार उसकी मौत हो गई|
युवक की मौत की खबर फैलते ही गांव में सनसनी फैल गई. परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, जबकि घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस सतर्क हो गई है. पुलिस ने मामले में दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है|
अपर पुलिस अधीक्षक अमरोहा अखिलेश भदौरिया ने पुलिस अधिकारियों का कहना हैं कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. मृतक के परिजनों के आरोप, मारपीट की पूरी वजह और कथित जबरन समझौते की सच्चाई जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी|
सौजन्य :जस्टिस न्यूज़
माध्यम :समाचार पत्र









