ट्रांसजेंडर स्टूडेंट्स के लिए यूनिवर्सिटीज में 100% फीस माफ
महाराष्ट्र सरकार ने ट्रांसजेंडर समुदाय के छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। राज्य के सार्वजनिक विश्वविद्यालयों में ट्रांसजेंडर छात्रों की 100% शैक्षणिक फीस माफ कर दी गई है।
जस्टिस न्यूज
महाराष्ट्र की सभी सार्वजनिक विश्वविद्यालयों में ट्रांसजेंडर छात्रों को पूरी तरह से मुफ्त शिक्षा मिलेगी।
विश्वविद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि अकादमिक फीस अपने फंड से कवर करें।
सरकार का उद्देश्य है कि ट्रांसजेंडर छात्रों को समान अवसर और गरिमा के साथ शिक्षा मिले। वित्तीय समस्याओं की वजह से जो छात्र पढ़ाई छोड़ देते हैं, उन्हें भी उच्च शिक्षा हासिल करने का मौका मिलेगा।









