पलवल में 13 वर्षीय लड़की गर्भवती , महीनों तक हुआ गैंगरेप
मामला 18 दिसंबर को तब सामने आया जब लड़की बीमार अवस्था में ईलाज के लिए अस्पताल पहुंचीं। जांच में डॉक्टरों ने पाया कि लड़की 5 महीने की गर्भवती है। पीड़िता अपनेचाचा और चाची के साथ रहती है।
हरियाणा के पलवल में 13 वर्षीय नाबालिग संग कथित गैंगरेप का मामला सामना आया है। लड़की का करीब 7 महीनेतक रेप हुआ। पुलिस 4 आरोपियों की तलाश मेंजुटी है जिन्होंने कथित तौर पर रेप किया है। पुलिस के मुताबिक रेप पीड़िता गर्भवती है। पुलिस जांच के मुताबिक मामला 18 दिसंबर को तब सामनेआया जब लड़की बीमार अवस्था में ईलाज के लिए अस्पताल पहुंचीं।
पुलिस जांच के मुताबिक मामला 18 दिसंबर को तब सामनेआया जब लड़की बीमार अवस्था मेंईलाज के लिए अस्पताल पहुंचीं। जांच में डॉक्टरों ने पाया कि लड़की 5 महीनेकी गर्भवती है। पीड़िता अपने चाचा और चाची के साथ रहती है। पीड़िता को आरोपियों सेलगातार धमकियां मिल रही थीं और इस वजह से उसने अपने साथ हुए दुर्व्यवहार को छिपाकर रखा था। आरोपी पलवल के बहिन इलाके के निवासी हैं।
पीड़िता के परिवार नेपुलिस मेंशिकायत दर्जकी है। दर्ज शिकायत के मुताबिक पीड़िता से जनवरी सेजुलाई के बीच रेप हुआ। नाम गुप्तगु रखने की शर्तपर एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने इस दौरान कथित तौर पर लड़की को अलग-अलग स्थानों पर घंटों तक बंधक बनाकर रखा और कई बार उसके साथ गैंगरेप को अंजाम दिया।
पुलिस के मुताबिक लड़की के चाचा-चाची ही पीड़िता को चेकअप के लिए अस्पताल लेकर गए थे। लड़की के पिता की 6 साल पहले मृत्युहो गई थी, वहीं पति की मौत के बाद लड़की की मां को गहरा मानसिक आघात लगा और वेकोमा जैसी स्थिति मेंहै। पुलिस के मुताबिक जैसेही लड़की के गर्भवती होनेऔर अस्पताल मेंभर्ती होनेकी बात सामनेआई तो आरोपियों ने लड़की और उसके परिवार को मामले को दबानेके लिए धमकाना शुरू कर दिया। डर के वजह सेपरिवार नेगुपगुचुप घर छोड़ा और फिर शुक्रवार की रात बहिन पुलिस स्टेशन पहुंचा। इसके बाद लड़की के चाचा नेलिखित शिकायत दी, जिसके बाद पुलिस नेएफआईआर दर्ज की।
चारों आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 127(2) (गलत तरीके सेकैद करना), 351(3) (आपराधिक धमकी) और 70(2) (नाबालिग संग गैंगरेप) के साथ-साथ यौन अपराधों सेबच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धारा 6 (गंभीर यौन उत्पीड़न) के तहत मामला दर्जकिया गया है। बहिन पुलिस के मुताबिक आरोपी गिरफ्तारी सेबच रहे हैं मगर छापेमारी जारी है जल्द ही गिरफ्तारी संभव है।
नोट: यह समाचार मूल रूप से https://www.livehindustan.com/haryana/fa पर प्रकाशित किया गया है और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।









