दलित महिला की पट्टे की जमीन पर कब्जा:दबंगों ने काटी फसल, पुलिस ने नहीं सुनी फरियाद, डीएम के पास पहुंची पीड़िता
प्रयागराज के करछना थाना क्षेत्र के खाईं गांव में रहने वाली दलित महिला खुद की जमीन पर खेतों नहीं कर पा रही है। उसकी पट्टे की जमीन पर गांव के कुछ दबंगों जबरन कब्जा कर खेती कर रहे है। इतना ही नहीं खेत में लगी सरसों की फसल को भी काट लिया और महिला के विरोध करने पर उसे मारापीटा।
थाने पर कई बार शिकायत के बाद भी पीड़िता को न्याय नहीं मिल सका। थाने पर पीड़िता को थाने से भगा दिया गया। इसके बाद तंग आकर पीड़िता ने डीएम।कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़िता संतोष देवी पत्नी बच्चू लाल, करछना थाना क्षेत्र के खाई गांव की रहने वाली हैं। पीड़िता संतोष देवी का कहना है कि उनके पति बच्चू लाल के नाम पर मौजा खाईं में आराजी संख्या 371 मि. रकबा 0.0690 हेक्टेयर भूमि का सरकारी पट्टा 26 अगस्त 2005 को मिला था।
राजस्व विभाग द्वारा भूमि की पैमाइश कर उन्हें कब्जा भी दिया गया था। वह अपने परिवार के साथ इस जमीन पर लंबे समय से खेती कर रहे थे। पीड़िता संतोष देवी ने बताया कि बीते 20 नवंबर को वह अपने खेत पर जा रही थीं, उस दौरान गांव के रहने वाले सल्हे उर्फ प्रहलाद पुत्र लालता और मल्हे पुत्र अमृत प्रसाद सहित कुछ अन्य लोग रास्ते में आ गए।
उन्होंने खेत में जाने से रोकते हुए गाली गलौच शुरू कर दिया। विरोध करने मारा भी और खेती करने से रोकते हुए जान से मारने की धमकी दी। दबंगों ने कहा कि वह उनकी भूमि है। मामले के पीड़िता संतोष देवी ने करछना थाने में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए शिकायत भी किया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वह लगातार थाने का चक्कर लगाती रही।
शनिवार को समाधान दिवस पर वह फिर थाने पर अपनी समस्या को लेकर पहुंची लेकिन थाना प्रभारी ने समस्या सुनने के बजाय उसे थाने से वापस कर दिया। यही हाल साथ में रहने वाली पड़ोसी उर्मिला का है। उनकी भी पट्टे पर की भूमि पे कब्जा के लिया गया है।
सौजन्य :दैनिक भास्कर
मूल रूप से https://www.bhaskar.com/local/uttar-pपर प्रकाशित किया गया है और इसका उपयोग गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक चर्च, विशेष रूप से अपराधियों के लिए किया जाता है।









