इंसाफ मांगने पैदल यात्रा पर निकला दलित परिवारः पुलिस से परेशान परिवार के लोग मुख्यमंत्री से मिलेंगे
विदिशा। लगातार हो रही घटनाओं के कारण से विदिशा की राजनीति पर सवाल खड़े हो रहे हैं कभी स्थानीय नेता को बीच बाजार में थप्पड़ मार जाते हैं तो कभी जनता स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली से परेशान होकर प्रदेश के मुखिया से मिलने पैदल यात्रा कर रहे है। ऐसा ही एक मामला विदिशा में देखने को मिला जहां का एक दलित अपने पूरे परिवार के साथ विदिशा से भोपाल पैदल यात्रा के लिए निकल पड़ा है। परिवार में महिलाएं भी शामिल है|
झूठे केस में फंसाने की धमकियां
इस संबंध में जब दलित परिवार के मुखिया विक्रम अहिरवार से बात की गई तो उनका कहना था कि वह स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली से परेशान है। उसे आए दिन झूठे केस में फंसाने की धमकियां मिल रही है।
गांव का सरकारी तालाब गायब: समतल कर दबंग कर रहे खेती, पंचायत की शिकायत पर नहीं हुई कोई कार्रवाई
सेटिंग कर पुलिस लाइन में अटैच हो गया
उनका कहना है कि जनवरी में उसके द्वारा लोकायुक्त में रिश्वत देने की शिकायत की गई थी। शिकायत के चलते विदिशा में लोकायुक्त द्वारा एक कर्मचारी पर करवाई भी की गई लेकिन वह सेटिंग कर पुलिस लाइन में अटैच हो गया। इस समय उसे झूठे केस में फसाने की लगातार धमकियां मिल रही है। कहा-SP से गुहार लगाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती है।
सौजन्य :लल्लूराम
नोट: यह समाचार मूल रूप से https://lalluram.com/dalit-family-emb पर प्रकाशित किया गया है और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।









