दलितों पर अत्याचार के विरोध में सीटू का हमीरपुर में प्रदर्शन, सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग
हमीरपुर जिला में दलितों पर बढ़ रहे अत्याचारों के खिलाफ सीटू द्वारा गांधी चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया गया. संगठन के कार्यकर्ताओं ने राज्य में हाल ही में घटित दो दिल दहला देने वाली घटनाओं को लेकर सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया|
Hamirpur News: हमीरपुर ज़िले में दलितों पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में सीटू (CITU) ने गांधी चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने हाल ही में सामने आई दो गंभीर और दिल दहला देने वाली घटनाओं को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया|
सीटू कार्यकर्ताओं ने कुल्लू ज़िले की सैंज घाटी की उस भयावह घटना की कड़ी निंदा की जिसमें एक दलित महिला के साथ जंगल में दुष्कर्म किया गया और बाद में उसके शव को टुकड़ों में काटकर किल्टे में ले जाया गया. उन्होंने कहा कि यह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है और किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जा सकती|
इसी तरह, शिमला ज़िले के चिड़गांव क्षेत्र के जांगला गांव में 12 वर्षीय दलित बालक सिकंदर को ऊंची जाति की महिला के घर में प्रवेश करने पर अस्तबल में बंद कर दिया गया और उसके परिवार से बकरे की मांग की गई. इस अपमान और मानसिक आघात से आहत होकर उस मासूम ने आत्महत्या कर ली|
सौजन्य :जी न्यूज़
नोट: यह समाचार मूल रूप से प्रकाशित https://zeenews.india.com/hindi/ze किया गयाहै और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है|









