बाल पकड़कर घसीटा , जातिसूचक गालियां दीं , गुजरात में दलित छात्रा को गरबा पंडाल से भगाया
गुजरात के महिसागर मेंएक दलित छात्रा को अपमानित करनेऔर उसके साथ मारपीट करनेका मामला सामने आया है। छात्रा नेआरोप लगाया हैकि गरबा पंडाल से उसका बाल पकड़कर बाहर निकाल दिया गया।
गुजरात के महिसागर जिले में शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक गरबा पंडाल में दलित छात्रा ने चार महिलाओं पर उसे अपमानित करने का आरोप लगाया है। छात्रा का कहना है कि महिलाओं नेउसे जाति सूचक गालियां दीं और कहा कि ये लोग हमारे बराबर नहीं है, इसलिए हमारेसाथ गरबा नहीं खेल सकती हैं। छात्रा ने दावा किया महिलाओं नेउसेबाल पकड़कर घसीटा और गरबा पंडाल सेबाहर निकाल दिया।
मामला गुजगु रात के महिसागर जिलेके भरोडी गांव का है। रीनूवानकर नाम की छात्रा जो एक सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज मेंपढ़ती है। छात्रा नेआरोप लगाया कि वो अपने दोस्तों के साथ गरबा पंडाल मेंगई थी। इस दौरान चार महिलाओं नेउसेजातिसूचक गालियां देते हुए कहा कि वो उनके बराबर नहीं है, इसलिए उनके साथ गरबा नहीं खेल सकती। रीनूनेलोमा पटेल, रोशनी पटेल, वृष्टि पटेल और मीना पटेल पर जातिसूचक गालियां देने, उसे गरबा पंडाल से बाल से पकड़कर घसीटनेऔर मारपीट करने का
आरोप लगाया है। इस मामलेमेंरीनूनेचारों महिलाओं के खिलाफ एफआईआर भी दर्जकरवाई है।
इस मामलेमेंरीनूनेपुलिस थानेमेंचारों महिलाओं के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज करवाया है। इसमेंपुलिस नेचारों महिलाओं के खिलाफ 115(2) जानबूझकर चोट पहुंचाने, धारा 54 उकसानेऔर धारा 351 आपराधिक धमकी देनेऔर धारा 352 शांति भंग और अपमानित के लिए केस दर्जकर लिया है। इन चारों महिलाओं पर एससी/ एसटी एक्ट के तहत भी मामला दर्जकिया गया है। इस मामलेकी जानकारी देतेहुए महिसागर के एसपी सफीन हसन नेबताया कि मामलेकी जांच एससी/एसटी सेल के उपाधीक्षक कर रहेहैं।
सौजन्य :लाइव हिंदुस्तान
नोट: यह समाचार मूल रूप से प्रकाशित https://www.livehindustan.com/gujarat/dalit- किया गयाहै और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है|









