दलित पुजारी करा रहे दुर्गा पूजा:कम्मरपुर में मुस्लिम समुदाय के लोग भी दे रहे भजन संध्या की प्रस्तुति
कम्मरपुर ग्राम पंचायत में आयोजित नौ दिवसीय दुर्गा पूजा सामाजिक समरसता की मिसाल बन गई है। यहां ताल की भवानी माई धाम में दलित समाज के अर्जुन को पुजारी का दायित्व सौंपा गया है, वहीं मुस्लिम समुदाय के लोग भी भजन संध्या की प्रस्तुति दे रहे हैं।
आयोजक रवींद्र उपाध्याय और ग्राम प्रधान मनोज तिवारी ने अर्जुन को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। अर्जुन प्रतिदिन पूरी निष्ठा के साथ माता की सेवा, पूजा और आरती कराते हैं। उन्हें समस्त ग्रामवासियों का पूरा सहयोग मिल रहा है, जिससे भाईचारे का संदेश मजबूत हो रहा है।
इस आयोजन में मुस्लिम समुदाय के सदस्य भी सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। वे माता के दरबार में भजन संध्या प्रस्तुत कर रहे हैं, जो धार्मिक सद्भाव का एक अनूठा उदाहरण है।
आयोजन समिति में पुजारी अर्जुन, अध्यक्ष वंशराज, विशेष सहयोगी इंसान अली, आयोजक रवींद्र उपाध्याय और संयोजक मनोज तिवारी (ग्राम प्रधान कम्मरपुर) शामिल हैं।
सौजन्य :दैनिक भास्कर
नोट: यह समाचार मूल रूप से प्रकाशितhttps://www.bhaskar.com/local/uttar- किया गयाहै और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है|









