जमीनी विवाद में पीटा गया अलवर का दलित परिवार, बोला- गरीब हैं तो क्या, न्याय लेकर रहेंगे
Alwar News: राजस्थान में अलवर जिले के रामगढ़ नगर पालिका क्षेत्र के पूठी गांव में जमीन विवाद को लेकर दबंगों ने एक दलित परिवार पर आक्रमक हमला बोल दिया. पीड़ित पूरण बलाई और उनकी पत्नी खेत में कपास खेती को देखने गए थे. तभी काले खां, उनके चार बेटों और अन्य परिजनों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया|
जिले के रामगढ़ नगर पालिका क्षेत्र के पूठी गांव में जमीन विवाद को लेकर दबंगों ने एक दलित परिवार पर आक्रमक हमला बोल दिया. पीड़ित पूरण बलाई और उनकी पत्नी खेत में कपास खेती को देखने गए थे. तभी काले खां, उनके चार बेटों और अन्य परिजनों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया. हमले में पूरण के दोनों पैर और पत्नी का एक हाथ फ्रैक्चर हो गया. दोनों को तत्काल अलवर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है|
पीड़ित के बेटे दिनेश ने रामगढ़ थाने में हमलावरों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है. रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि दबंग परिवार लंबे समय से पीड़ित परिवार की जमीन पर अवैध कब्जा करने का प्रयास करता आ रहा था. घटना के बाद पूठी गांव और आसपास के इलाके में दलित समाज में भारी आक्रोश फैल गया. बुधवार को सैकड़ों की संख्या में दलित समुदाय के लोग रामगढ़ डीएसपी कार्यालय पहुंचे और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की. प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे|
पीड़ित ने बताया हम बस अपनी जमीन पर कपास देखने गए थे. अचानक काले खां और उसके बेटों ने हमें घेर लिया. उन्होंने कहा कि यह जमीन हमारी है, और हमें मार डालेंगे. मेरे पैर तोड़ दिए, पत्नी का हाथ भी. हम गरीब हैं, लेकिन अपना हक छोड़ने वाले नहीं. पुलिस से न्याय चाहिए.
डीएसपी रामगढ़ ने घटनास्थल का दौरा कर पीड़ित परिवार से बात की. उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया और कहा, पीड़ित परिवार के बयान पूरे होते ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. बयान में हो रही देरी के कारण जांच में थोड़ा समय लग रहा है. लेकिन हम जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे. पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में जमीन विवाद की पुष्टि हुई है. और फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंच चुकी है|
सौजन्य :जी न्यूज़ इंडिया
नोट: यह समाचार मूल रूप से प्रकाशितhttps://zeenews.india.com/hindi/indi किया गयाहै और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है|









