लखीमपुर खीरी में दलित महिला से मारपीट:बकरी चराने को लेकर हुआ विवाद, आरोपी पर एससी-एसटी एक्ट के तहत केस
लखीमपुर खीरी के सरैया अकबरपुर गांव में दलित महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता रीता देवी ने बिमलेश शुक्ला उर्फ अक्कू पर जातिसूचक गालियां देने और मारपीट का आरोप लगाया है।
31 अगस्त की शाम करीब 5 बजे की घटना है। रीता देवी अपनी साथी जमुना के साथ बकरियां चराकर घर लौट रही थीं। गांव के बाहर रोड पर बिमलेश शुक्ला ने उन्हें रोका। बकरियां चराने को लेकर पूछताछ के दौरान आरोपी ने जातिसूचक गालियां दीं। इसके बाद डंडे और लात-घूंसों से मारपीट की।
जमुना ने जब बचाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की। रीता बेहोश हो गईं। उनके दाहिने हाथ की कोहनी, सिर, पसलियों और बाएं हाथ पर चोटें आईं। आरोपी ने उनका ब्लाउज फाड़ दिया। जमुना को गर्दन से पकड़कर फेंक दिया। इससे उसकी गर्दन, सिर और कमर में चोटें आईं।
स्थानीय लोगों ने डायल 112 को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को बेहजम चौकी ले गई। थाना अध्यक्ष नीमगांव आदित्य मौर्य के अनुसार मामला संज्ञान में आया है। आरोपी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
सौजन्य :दैनिक भास्कर
नोट: यह समाचार मूल रूप से प्रकाशित https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/l किया गयाहै और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है|









