रायबरेली में दलित युवक पर प्रधान की दबंगई: मारपीट और पुलिस की बेरुखी ,जानें क्या है मामला
रायबरेली में एक दलित युवक बेनी पासी के साथ प्रधान शत्रो हन ने मारपीट की और जाति सूचक गालियाँ दीं । पुलिस ने शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की । पीड़ित युवक ने आरोप लगाया कि प्रधान ने जान से मारने की धमकी दी ।
Raebareli: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जनपद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है,है जहां जगतपुर थाना क्षेत्र स्थित अलीगंज डिहवा पहाड़ गढ़ में रहने वाले एक दलित युवक बेनी पासी पुत्र माधव पासी ने अपनी आप बीती सुना सुनाते हुए बताया कि उसके साथ मारपीट की गई है।
मिली जानकारी के अनुसानुसार, पीड़ित ने ज्ञापन देते हुए कहा कि मैं पारी बाजार से सब्जी लेकर घर जा रहा था तभी प्रधान शत्रोहन ने पारी बाजार से कुछ दूर शिव मंदिर के पास सूनसान जगह पर रोंक कर कहा कि सुनसुने में आया है कि तुम इस समय बहुत नेता बन रहे हो ।
मैंने कहा कि मुझेमुझे जाने दो आपसे को ई बात नहीं करनी । इतने पर कहा कि तुम मुझसे दुश्मदुनी रखते हो ये बात मुझमु को पता चली है।है आज तुझको ठी क कर दूंगा दूंगा युवक जैसे ही चिल्ला कर भागने का प्रयास कि या वैसे ही दबंग प्रधान रो ड के किनारे खेत से दौड़ा कर दलित युवक को पकड़ लि या ।
दलित युवक को भयानक तरीके से पीटा
जैसे ही प्रधान के हाथों दलित युवक आया , वैसे ही प्रधान ने युवक का मुंह खेत में भरे पानी में डाल दिया जिससे युवक कादम घुटघुने लगा । किसी तरह युवक ने हाथ पैर तेजी से पटका और दबंग ने उसे छोड़ दि या । बता दें कि इस दौरा न युवक के मुंह व बाल में कीचड़ लग गया और वह पानी से भीग गया ।
दलि त युवक को आई चोटें
दलित युवक ने यह भी रोते हुए बताया कि बचाव में मैंने हाथ अपने बालों से छुड़ाया तो दबंग प्रधान ने कहा ऐसे कैसे जाओगे जिंदगी में मेरी दुश्मनी को याद रखोगे। हाथ पकड़ कर ऐंठ दिया । जिससे युवक का हाथ चोटिल हो गया । युवक को रोता चिल्लाता छोड़कर प्रधान जल्दी बाइक पर बैठा और मौके से भाग गया ।
प्रधान ने दी धमकी , पुलिस चुप
दलित युवक चोटिल हुआ हाथ लेकर रात-भर जगतपुर थाना का चक्कर लगा ता रहा किं तु जगतपुर कि बेरहम पुलिस ने न ही युवक का मेडिकल परीक्षण कराया और न ही मुकदमा दर्ज कि या । युवक ने बताया कि दूसरे दिन सुबह भी प्रधान ने जाति सूचक गालियां देते हुए शिकायत करने पर हांथ पैर तोड़ने कि धमकी दिया है।
सौजन्य :डयनामाइड
नोट: यह समाचार मूल रूप से प्रकाशित https://hindi.dynamitenews.com/ किया गयाहै और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है|त









